एक्सप्लोरर
सारा ने पुरानी तस्वीर साझा कर अपनी नानी को कहा, शुक्रिया!
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए अपनी नानी मां को शुक्रिया कहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए अपनी नानी मां को शुक्रिया कहा है। इंस्टाग्राम पर सारा द्वारा साझा किए गए इस तस्वीर में अमृता और उनकी मां भी नन्हीं सारा संग नजर आ रही हैं।
तस्वीर के कैप्शन में सारा लिखती हैं, "मेरी मां की मां..मेरी मां को बनाने के लिए शुक्रिया। हैशटैगहैप्पीमदर्सडे।" मातृ दिवस पर सारा की यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है, जिसे अब तक 1,246,256 लाइक मिल चुके हैं।View this post on InstagramMeri Maa ki Maa ️️ Thank you for creating Mommy #HappyMothersDay
हाल ही में सारा ने अपने वर्कआउट करने के एक वीडियो को भी साझा किया था, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हल्के बोझ की नहीं बल्कि एक मजबूत पीठ की कामना करें। ²ढ़ निश्चय के साथ जागो, संतुष्टि के साथ सो जाओ। खुद को थकने मत देना और अगर आप रूक जाते हैं या असफल हो जाते हैं या गिर जाते हैं, तो फिर से अपनी कोशिश जारी रखना।"View this post on Instagram
अभिनय की बात करें, तो सारा आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे। आने वाले समय में वह 'कुली नंबर वन' के रीमेक में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके साथ ही सारा फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार व धनुष संग काम करते दिखेंगी।View this post on Instagram
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

















