एक्सप्लोरर

संभल हिंसा का पाक कनेक्शन! पाकिस्तानी मौलान से बात करने वाला युवक गिरफ्तार

UP News: संभल हिंसा में मारे गए लोगों के बारे में पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल कर बात करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई करने वाली है.

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. संभल हिंसा में मारे गए लोगों के बारे में पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल कर बात करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी युवक का पाकिस्तानी कनेक्शन खंगाल रही है. आरोपी युवक गांव मिर्जापुर नसरुल्लापुर का रहने वाला है. 24 नवम्बर 2024 को संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी. इस हिंसा में चार लोगों की गोली लगने से मौत हुई थी, जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे.

संभल में हुई हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है, साथ ही पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर बनाए हुए है.  इसी बीच 15 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई. इस वायरल वीडियो में मोहम्मद आकिल नाम का युवक पाकिस्तानी मौलाना मोहम्मद अली मिर्जा से ग्रुप वीडियो कॉल कर बात करते हुए नजर आया था. इस वीडियो में युवक पाकिस्तानी मौलाना से बात करते हुए संभल हिंसा के दौरान मारे गए लोगों को शहीद कहना चाहिए या नहीं, जानकारी ले रहा था. वीडियो वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. संभल पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक मोहम्मद आकिल को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी ने खोले राज
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में आकिल इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा नाम के मौलाना से बात कर रहा था. आकिल ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि पाकिस्तान का बिलाल शाहिद एंड वाहिद नाम से चैनल चलाता है. उसके लिंक शेयर किए जाते है. मौलानाओं से ऑनलाइन बात कराई जाती है. पुलिस आरोपित से पाकिस्तानी संपर्क में आने और स्थानीय अन्य लोगों के बारे में पता कर रही है.

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आकिल के 24 नवंबर, 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा में भी शामिल होने का पता चला है. उस पर रासुका भी लगेगा. पाकिस्तानी मौलाना के संपर्क वाले अन्य युवाओं के बारे में जानकारी की जा रही है. जांच में वीडियो में दिख रहा मौलाना के पाकिस्तानी होने की पुष्टि हुई. आकिल के मोबाइल से संदिग्ध चैट भी मिली है. एएसपी श्रीश्चंद्र के अनुसार आफिरत का परिवार बरेलवी मसलक को मानने वाला है. जबकि, आकिल खुद को इससे अलग मानता है.

ये भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: प्रयागराज रेल मंडल ने चलाई 700 से अधिक ट्रेनें, 20 लाख श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश
फतेहपुर में मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर के खिलाफ FIR
फतेहपुर में मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर के खिलाफ FIR
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Embed widget