एक्सप्लोरर

संभल हिंसा: कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के जाने पर रोक, अजय राय को नोटिस जारी

संभल हिंसा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जाने से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया गया है. इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को भी रोक दिया गया था.

Sambhal Jama Masjid Row: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल संभल हिंसा में पीड़ित परिवारों से मिलने जाने वाला था. लेकिन अब नहीं जा पाएगा क्योंकि लखनऊ पुलिस ने नोटिस जारी कर हिंसा प्रभावित संभल का दौरा न करने को कहा है. जिले में धारा 163 बीएनएसएस लागू होने का जिक्र नोटिस में किया गया है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया, लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नोटिस जारी कर हिंसा प्रभावित संभल का दौरा न करने को कहा है. अजय राय को दिए गए नोटिस में उन्हें बताया गया है कि संभल जिले में शांति और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वह जनहित में सहयोग करें और अपना प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करें ताकि संभल जिले के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित धारा 163 बीएनएसएस के आदेश का उल्लंघन न हो.

मुआवजा देने का ऐलान
इससे पहले सपा के प्रतिनिधिमंडल को भी संभल जाने से रोक दिया गया था. इसके बाद सपा ने वहां मृतक परिवारों को आर्थिक मुआवजा के तौर पर 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया था. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने शनिवार को कहा था कि हिंसा में मारे गए मृतकों के परिवारों को पार्टी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी.

उन्होंने सरकार से उन परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की है. सपा नेता ने कहा था कि अब संभल जाने का समय खत्म हो गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करके हर हालत में हमारा प्रतिनिधिमंडल संभल जरूर जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्णय लिया है कि जो जो गोली से मरे हैं, सपा अपनी तरफ से (उन्हें) पांच-पांच लाख रुपये देगी.

Sambhal Masjid: अखिलेश यादव ने संभल हिंसा के लिए BJP को बताया जिम्मेदार, कहा- 'जो आग लगाना चाहते हैं..'

माता प्रसाद पांडे ने कहा था कि हम लोग सरकार से मांग करेंगे कि मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये दे और निष्पक्ष रूप से जांच हो. अब प्रतिनिधिमंडल किसी और दिन कार्यक्रम बनाकर संभल जाएगा. गुपचुप नहीं सबको बताकर जाएंगे. अभी तय नहीं हुआ, लेकिन जब कार्यक्रम बन जाएगा तो आपको अवगत करा देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget