एक्सप्लोरर

Sambhal Violence: संभल हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 73 उपद्रवी भेजे गये सलाखों के पीछे

UP News: संभल हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है, पुलिस ने हिंसा में शाामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में 73 उपद्रवी जेल भेजे जा चुके हैं.

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल 24 नवम्बर को हुई हिंसा में शामिल एक और आरोपी सुहेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब तक हिंसा मामले में पुलिस 73 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं. संभल के नखासा थाना पुलिस ने खग्गू सरायं निवासी सुहेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. आरोपी उपद्रव के बाद से ही भागा हुआ था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र में तुर्तीपुर इल्हा को जाने वाले मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी सुहेल को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

पिछले साल 24 नवंबर 2024 को संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस अब तक 73 उपद्रवियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है, इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा 67 उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं. 67 उपद्रवी ऐसे हैं जिनकी पहचान पूरी तरह पुलिस के पास है. इसमें 44 उपद्रवी कोतवाली क्षेत्र के हैं और 23 उपद्रवी नखासा थाना क्षेत्र के हैं. एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि नखासा पुलिस ने वांछित चल रहे उपद्रवियों के गैरजमानती वारंट जारी करा लिए हैं. कोतवाली पुलिस ने भी न्यायालय से आग्रह किया है, वांछित उपद्रवियों की तलाश जारी है. बाकी जो फोटो और वीडियो में उपद्रव करते हुए दिखाई दे रहे हैं उनकी भी पहचान कराने के लिए टीम काम कर रही है. 

शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था, उस बवाल में सुहेल अपने साथी दीपा सराय निवासी शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन, सुबहान उर्फ मुन्ना व जब्बार के साथ नखासा तिराहा पहुंचा था और वहां पत्थरबाजी, फायरिंग, लूट व आगजनी के बाद ये हिंदूपुरा खेड़ा पहुंच गए थे, वहां पर भी इन लोगों ने पुलिस पर हमला किया था. आरोपी ने पूछताछ में बताया है किं उसको बताया गया था कि हमारे धर्म से जुड़ा मामला है इसलिए इन लोगो ने पुलिस पर हमला किया था. पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है.

पुलिस की कई टीमें उपद्रव के आरोपियों की पहचान करने और उन्हें खोजने में लगी हुई हैं जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियां भी अमल में लाई जाएंगी. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया आरोपी सुहेल 24 नवम्बर की घटना वाले दिन एसपी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी टिल्लन के साथ था और पुलिस पर पथराव व फायरिंग की घटना में शामिल था.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में भगदड़ पर मायावती बोलीं- यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget