एक्सप्लोरर

Sambhal News: पिता की मौत के बाद बेटों ने की अंतिम इच्छा पूरी, शराब पिलाकर दी विदाई, जानें- मामला

UP News: संभल के हल्लू सराय के रहने वाले व्यक्ति गुलाब सिंह की मौत के बाद इच्छा थी कि उसके मुंह में शराब की बूंदे डाली जाएं. शव के अंतिम संस्कार के दौरान बेटों ने पिता के मुंह में शराब डाली.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) में एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. जी हां ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं बल्कि हकीकत है. दरअसल, अपने पिता की इच्छा पूरी करते हुए पिता के अंतिम संस्कार में बेटों ने उनके मुंह में गंगाजल के साथ शराब की बूंदे टपकाई. संभल में 8 मार्च यानी होली के दिन हल्लू सराय के रहने वाले गुलाब सिंह की शराब का सेवन करने के बाद अचानक मौत हो गई, जिसके बाद अचानक कोहराम मच गया, जिसके बाद बेटों ने अंतिम संस्कार के दौरान पिता के मुंह में शराब की बूंदे टपकाई. 

दरअसल, हल्लू सराय के रहने वाले व्यक्ति गुलाब सिंह की मौत के बाद इच्छा थी कि उसके मुंह में शराब की बूंदे डाली जाएं ,यह इच्छा उसके परिवार ने पूरी भी की और शव के अंतिम संस्कार के दौरान बेटों ने पंडित से कहा कि हमारे पिता की इच्छा थी कि अंतिम संस्कार के वक्त उनके मुंह में शराब डाली जाए. गुलाब सिंह रोजाना शराब का आदी था और शराब पीकर ही उसकी मौत हुई थी.  

शख्स की ऐसे हुई मौत
जिस वक्त गुलाब सिंह की मौत हुई तब अचानक वह शराब के नशे में बेहोश हो गया था, परिजनों ने यह सोचा कि वो बेहोश है और उसको घर जाकर लिटा दिया. जब वह शाम को नहीं उठा तो डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने बताया कि इनकी मौत हो चुकी है. घर में कोहराम मच गया और अंतिम संस्कार की तैयारी की गई इसी दौरान अंतिम संस्कार में जब उसका अग्नि प्रज्वलन किया गया तो उसके बेटों ने उसके मुंह में शराब की बूंदे डाली.       

प्राचीन काल से कहावत है कि अगर अंतिम संस्कार और अंतिम वक्त में जो जिसकी इच्छा होगी अगर वह इच्छा पूरी करें तो उसको स्वर्ग मिलेगा. इसी इच्छा के अनुसार उसकी इच्छा पूर्ति करते हुए उसके परिजनों ने उसके मुंह में शराब की बूंद डाली और सब चौंक उठे. परिजनों का कहना है कि पिता शराब के आदी थे इसलिए उनकी इच्छा के अनुसार अंतिम वक्त में उनके मुंह में शराब की बूंदें डाली गईं.

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav: OBC आयोग की रिपोर्ट पर सपा ने उठाए सवाल, राजपाल कश्यप बोले- 'BJP ने आयोग को प्रेशर में लिया'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget