एक्सप्लोरर

संभल में मोबाइल शॉप पर कई लोगों ने किया हमला, दुकानदार से मारपीट, CCTV में कैद घटना

Sambhal News संभल में 15 लोगों ने अचानक एक मोबाइल शॉप पर हमला कर दिया और दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की. ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. 

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में एक मोबाइल की दुकान पर कई लोगों ने धावा बोल किया और दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और दुकान के मालिक से मारपीट करने की. ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है. जिसमें आरोपियों को दुकानदार का पीछा कर उसकी पिटाई करते हुए देखा जा सकता हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

खबर के मुताबिक ये घटना संभल के ग्राम बबैना अड्डा में स्थित एक मोबाइल दुकान पर घटी, जब 15 लोगों ने अचानक इस दुकान पर हमला बोल दिया और दुकानदार को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान हमलावरों ने दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की. जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद दुकानदार किसी तरह उनसे छूटकर बाहर भागने लगा. ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
वीडियो फुटेज में कई लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है. ये विवाद क्यों हुआ क्या दुकानदार की उन लोगों से कोई पुरानी दुश्मनी थी या फिर दुकान पर ही किसी बात को लेक विवाद हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. लेकिन हमला करने वाले लोगों की तस्वीरें सीसीटीवी में क़ैद हो गई हैं. 

घटना की सूचना मिलते ही थाना हयातनगर क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई, हालांकि तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में  ले लिया है जिसके ज़रिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने कहा CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

वहीं दूसरी तरफ़ दुकान पर एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के हमला करने से पूरे गांव में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. 

चमोली हादसे के बाद उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से सीएम धामी की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget