एक्सप्लोरर

संभल में महिला प्रोफेसर ने प्राचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, प्रिंसिपल और परीक्षा प्रभारी पर केस दर्ज

UP News: संभल के चंदौसी में डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल पर कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर ने छेड़छाड़ सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Sambhal Molestation: संभल के चंदौसी में डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल पर कॉलेज की ही एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर छेड़छाड़, मानसिक एवं यौन उत्पीड़न और परीक्षा में धांधली और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने प्राचार्य और परीक्षा प्रभारी पर आरोप लगाया कि वह पिछले कई साल से उनका लगातार उत्पीड़न  कर रहे हैं. महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने चंदौसी कोतवाली में कॉलेज के प्राचार्य और परीक्षा प्रभारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मानसिक उत्पीड़न और परीक्षा में धांधली और अवैध वसूली के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.

मामला चंदौसी के एक डिग्री कॉलेज का है, जहाँ तैनात एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने कॉलेज के प्राचार्य और परीक्षा प्रभारी के खिलाफ कोतवाली में गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोपों में मानसिक एवं यौन उत्पीड़न, परीक्षा में धांधली, और अवैध वसूली जैसे मामले शामिल हैं. स्ववित्त पोषित योजना के तहत कार्यरत महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि जब से प्राचार्य ने कार्यभार संभाला है, वह लगातार मानसिक और यौन उत्पीड़न कर रहे हैं. 

गेस्ट हाउस से जान बचाकर भागी महिला
महिला प्रोफेसर ने कहा कि कई बार उन्हें बाहर घूमने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन जब उन्होंने मना किया तो बैठक के बहाने अपने घर बुलाया और उन्हें शराब पिलाने की कोशिश करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की किसी तरह महिला प्रोफेसर प्राचार्य के गेस्ट हॉउस से अपनी जान बचा कर भाग निकली.इसके बाद प्राचार्य लगातार उनको धमकियाँ दे रहे हैं की उनका कहना मान ले नहीं तो नौकरी नहीं करने दूंगा.

महिला प्रोफेसर का आरोप है कि प्राचार्य ने कॉलेज में दो प्राइवेट लड़के रख रखे हैं जो छात्र छात्राओं से फ़ाइल के नाम पर अवैध वसूली करते हैं और परीक्षा प्रभारी भी प्राचार्य से मिले हुए हैं वह भी इनके धंधो में शामिल हैं. महिला प्रोफेसर ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताते हुए इनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. महिला प्रोफेसर का कहना है की वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी प्राचार्य की शिकायत कर चुकी हैं. अब महिला प्रोफेसर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रही हैं.

एएसपी संभल श्रीशचन्द्र ने बताया की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में चंदौसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जाँच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में पहुंचे बड़े नेता, गांव में हुआ भव्य समारोह

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget