एक्सप्लोरर

UP News: छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों का खूनी खेल, पीड़िता के पिता की गर्दन काट की हत्या

Sambhal News: मृतक की पत्नी के मुताबिक कस्बे के अली मोहसिन व अली जामिन (दोनों सगे भाई) अपने साथियों साहिल और दानिश के साथ आ गए. इसके बाद उन्होंने मारपीट की और चाकू से गला रेत कर हत्या की.

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल में छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर दबंग आरोपियों ने छेड़छाड़ की पीड़ित छात्राओं के पिता की घर में घुसकर चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी. कातिलों के बेटों ने कुछ दिन पहले मृतक की बेटियों से छेड़छाड़ की थी. जिसका मुकदमा मृतक ने दर्ज कराया था और पुलिस ने छेड़छाड़ के दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया था. अब आरोपी छेड़छाड़ का मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे. मुकदमा वापस न लेने से नाराज आरोपियों ने पीड़ित छात्राओं के पिता की गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गए. घटना संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के सिरसी कस्बे की है.

यूपी के संभल जनपद के सिरसी कस्बे में बेटियों से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस नहीं लेने पर एक ही परिवार के चार लोगों ने घर मे घुस कर पीड़ित छात्राओ के पिता की हत्या कर दी. हमलावरों ने घर में घुसकर बेटी के सामने ही उसके पिता का गला रेत दिया. पीड़ित के मुताबिक 16 जुलाई को वफा अब्बास और उसके चचेरे भाई रुस्तम ने पीड़ित की बेटियों के साथ छेड़छाड़ की थी और वह लगातार स्कूल जाते समय उनकी बेटियों का पीछा करते थे. इसलिए पीड़ित ने 20 जुलाई को दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और दूसरे आरोपी रुस्तम को 6 दिन पहले 28 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दोनों आरोपियों के जेल भेजे जाने के बाद से दोनों के पिता और परिवार वाले लगातार पीड़ित पर दबाव बना रहे थे की छेड़छाड़ के मुकदमे को वापस ले लो और फैसला कर लो. लेकिन पीड़ित परिवार ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो जेल में बंद आरोपियों के पिता और उनके भाइयों ने मिलकर पीड़ित छात्राओं के पिता की घर में घुसकर ही हत्या कर दी. घटना के समय मृतक को टीचर पत्नी स्कूल गयी हुई थी और घर में छोटी बेटी और उसके पिता मौजूद थे. मृतक की पत्नी के मुताबिक कस्बे के अली मोहसिन व अली जामिन (दोनों सगे भाई) अपने साथियों साहिल और दानिश के साथ आ गए. उन्होंने मुकदमा वापस नहीं लेने पर मारपीट की और इसके बाद चाकू से गला रेत दिया.

UP Politics: 'बीजेपी ज्वॉइन करेंगे शिवपाल यादव...', ओम प्रकाश राजभर का दावा बढ़ाएगा अखिलेश की मुश्किलें?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget