एक्सप्लोरर

JCB की खुदाई में मिला प्राचीन मंदिर और बावड़ी? 14 साल बाद खुली तोड़फोड़ की कहानी

Sambhal Mandir Discovered: संभल में प्राचीन मंदिरों को खोजने का सिलसिला जारी है. इससे पहले 14 दिसंबर को यहां पर एक मंदिर मिला था और अब स्थानीय प्राशसन की खुदाई के बाद शनिवार को एक और मंदिर मिला है.

Sambhal News Today: उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी इलाके में स्थानीय प्रशासन ने प्राचीन मंदिर और बावड़ी खोज निकाली. संभल प्रशासन ने चंदौसी  के लक्ष्मण गंज क्षेत्र में शनिवार (21 दिसंबर) को बावड़ी और बांके बिहारी नाम के एक प्राचीन मंदिर की शिनाख्त की. 

दावा किया जा रहा है कि संभल के लक्ष्मणगंज में स्थित प्राचीन बांके बिहारी मंदिर में साल 2010 के मई महीने में धर्म विशेष के लोगों ने तोड़फोड़ की थी. यह तोड़फोड़ ऐसी थी जिसके निशान आज 14 साल भी दिख रहे हैं. मंदिर में गौरी पट्टा है लेकिन उस पर स्थापित होने वाला शिवलिंग गायब है.

अराजक तत्वों ने की थी तोड़फोड़
यहां पर जगह- जगह टाइल्स पर बनी भगवान की तस्वीरें टूटी हुई हैं. आरोप है कि 14 साल पहले अराजक तत्वों ने इन तस्वीरों को पत्थरों से तोड़ दिया था. एबीपी न्यूज को मई 2010 में चंदौसी थाने में दर्ज शिकायत की कॉपी भी मौजूद है, जिसमें शिकायतकर्ता कौशल किशोर ने पुलिस को बताया था कि कैसे अराजक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की और मूर्तियों पर पत्थरबाजी करके खंडित कर दिया था.

मामले के शिकायतकर्ता कौशल किशोर से मुलाकात के बाद कई अहम जानकारी मिली. कौशल किशोर ने संबंधित मंदिर 14 साल पहले हुई कथित घटना का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर की वे जगहें भी दिखाईं, जहां पर साल 2010 में तोड़फोड़ की गई थी. 

प्राचीन मंदिरों की खोज जारी
बता दें, संभल के चंदौसी में खुदाई की जा रही है. इसी खुदाई के दौरान बांके बिहारी मंदिर और बावड़ी मिली है. यह खुदाई कौशल किशोर की शिकायत पर ही की जा रही है. कौशल किशोर ने इसकी शिकायत कुछ दिन पहले संभल के डीएम को पत्र लिखकर की थी.

हालिया दिनों संभल के खग्गू सराय इलाके में स्थित प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर मिला था. इसके बाद 46 साल बाद मंदिर के कपाट खोले गए. बीते 14 दिसंबर डीएम और एसपी ने प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर का ताला खुलावाया था. इस मंदिर पर अब बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. 

ये भी पढ़ें: कानपुर: चार दीवार के अंदर बने वीडियो ने खोली गर्ल हॉस्टल की पोल, महिलाकर्मी ने छात्रा को पीटा

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget