एक्सप्लोरर

सपा विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ीं, घर से मिली नाबालिग, पहले मिला था लड़की का शव

UP News: जाहिद बेग भदोही विधानसभा सीट से दो बार के विधायक हैं. सोमवार को उनके आवास पर 7 साल से घरेलू काम करने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटकता मिला था.

UP Politics: यूपी के भदोही में समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. श्रम प्रवर्तन विभाग और पुलिस की टीम ने नायब तहसीलदार के साथ उनके आवास से बाल श्रम में लगी एक नाबालिग लड़की को छापा मार कर बरामद किया है. इससे पहले सोमवार को सपा विधायक के घर से घरेलू सहायिका नाबालिग लड़की का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ था. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. 

जाहिद बेग भदोही विधानसभा सीट से दो बार के विधायक हैं. सोमवार को उनके आवास पर 7 साल से घरेलू काम करने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटकता मिला था. जिसके बाद मंगलवार को प्रशासन की टीम ने सपा विधायक के घर छापेमारी की और देर शाम घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली एक किशोरी को बरामद किया है.  

सपा विधायक के घर से बच्ची को छुड़ाया
जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन को सपा विधायक के घर पर एक और नाबालिग बच्ची मिली थी, उसने बताया कि वो विधायक के घर में पिछले आठ सालों से घरेलू काम कर रही है. जिसके बाद श्रम विभाग, नायब तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम ने दलबल के साथ बिना शोर शराबे के नाबालिग को आजाद करा लिया और उसे शहर कोतवाली ले गए है. इसके बाद बच्ची को कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में महिला पुलिस कर्मी के साथ सुपुर्द कर दिया गया है.

बताया जा है कि नाबालिग किशोरी लंबे समय से सपा विधायक के आवास पर घरेलू कार्य कर रही थी. बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष पीसी उपाध्याय ने कहा की पुलिस और प्रशासन की टीम के द्वारा नाबालिग नौकरानी का मेडिकल कराया गया है. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बताया की बरामद की गई किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष आधी रात में पेश किया गया है और संबंधित मामले में अन्य विधिक कार्य के शेष होने के चलते एक दिन के लिए वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया गया है. 

सपा विधायक जाहिद बेग के घर से बरामद बाल मजदूर के बरामदगी के बाबत श्रम विभाग और पुलिस प्रशासन से ऑन कैमरा बात करने की कोशिश की गई उन्होंने इनकार कर दिया. इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस की जाँच भी काफी धीमी गति से चल रही है. जिसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. 

कोलकाता की घटना से सबक, डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाई, योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget