एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक रणवीर पठानिया के वायरल बयान पर सपा आक्रामक, कहा- बेशर्मी अपने चरम पर

BJP MLA RS Pathania News: उधमपुर के भाजपा विधायक रणबीर सिंह पठानिया का भारतीय सेना पर विवादित बयान के बाद सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने प्रतिक्रिया देते हुए इसके बेशर्मी और घटिया बयान बताया है.

UP News: जम्मू के उधमपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रणबीर सिंह पठानिया का भारतीय सेना पर कथित तौर पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़े करने के साथ भारतीय सेना का अपमान किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने प्रतिक्रिया दी है. 

जम्मू के उधमपुर से बीजेपी के विधायक रणबीर सिंह पठानिया के कथित बयान पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, 'भाजपा के सांसदों विधायकों नेताओं की बेशर्मी घटियापन अपने चरम पर है. भाजपा के विधायक रणवीर सिंह पठानिया ने हमारी सेना पर टिप्पणी की है. भाजपाई बड़बोले का हौसला इसलिये बुलंद है क्योंकि कोई कठोर करवाई सत्ता से जुड़े लोगों पर नहीं हुई है!!'

क्या कहा था बीजेपी विधायक ने? 
जम्मू कश्मीर के उधमपुर सीट से विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कथित तौर पर कहा था कि, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबको पता है कि एअरफोर्स स्टेशन में क्या हुआ. नलायकी होगी इनकी, सोए हुए थे ये लोग हमारा तो कोई कसूर नहीं है. हम लोगों ने भारतीय सेना को एयरफोर्स के जवानों को पलकों पर बिठाया है.' बीजेपी विधायक के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष भारतीय सेना का अपमान करने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. 

भारतीय सेना पर कथित तौर पर दिए गए बयान के बाद विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने दावा किया है कि उनका ये वीडियो नकली और एडिटेड है. उन्होंने कभी पाकिस्तान को लेकर भारतीय सेना के खिलाफ कोई सवाल नहीं उठाए हैं. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि, 'मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.'

रणबीर सिंह पठानिया ने शेयर की वीडियो
इसकी साथ ही रणबीर सिंह पठानिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "भारत माता की जय, भारतीय वायु सेना की जय. भारत की सेनाओं ने हमेशा भारत का गौरव बरकरार रखा है. हमारी सेना ने चंद दिनों में ही पाकिस्तान की सेनाओं को घुटनों पर ला दिया है."

यह भी पढ़ें- एलन मस्क के पिता एरोल आएंगे अयोध्या, करेंगे राम लला के दर्शन, जून में होगा दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget