एक्सप्लोरर

UP Politics: जेल से छूटने के बाद सपा और अखिलेश यादव पर बोले आजम खान, जानें- क्या कहा

SP Leader Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल से छूटने के बाद पार्टी से मिले सहयोग को लेकर बयान दिया है. उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर भी बात की है.

Azam Khan On Party Help: जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) ने अपनी पार्टी और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से इस दौरान मिले सहयोग को लेकर बयान दिया है. एबीपी गंगा ने आजम खान से बात करते हुए जब यह सवाल पूछा कि सपा ने मुश्किल वक्त में आपका साथ दिया या नहीं, साथ ही जेल में रहने के दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव या फिर संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mualayam Singh Yadav) ने उनसे मिलने की कोशिश की या नहीं, तो उन्होंने इन सब पर जवाब दिया.

पार्टी से सहयोग के सवाल पर आजम खान ने कहा कि 'मैं जेल में बंद था तो इसका अनुमान नहीं लगा पाया. इस दौरान मैं जिंदगी से कम मौत से ज्यादा करीब था.' वहीं अखिलेश यादव के उनसे मिलने आने को लेकर आजम खान ने कहा कि मेहमान तो मेहमान होता है. साथ वरिष्ठ सपा नेता ने कहा कि इस दौरान जिसका जो भी सहयोग रहा हो उसका वो शुक्रिया अदा करते हैं.

आजम खान के बयानों के सियासी मायने

बता दें कि अगर इन जवाबों के सियासी मायने अगर निकालें जाएं तो आजम खान, पार्टी और अखिलेश यादव से थोड़े नाराज दिखाई दिये. वहीं आज होने जा रही सपा की एक बड़ी बैठक में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम शामिल नहीं होंगे. ज्ञात हो कि आजम खान, सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं, और मुलायम सिंह यादव के बेदह करीबी रहे हैं. इससे पूर्व जेल से रिहा होने के बाद आजम जब अपने गृह जिले रामपुर पहुंचे तो उन्होंने कहा था कि मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की और सहानुभूति दी...चाहे वह सपा, बसपा, कांग्रेस, टीएमसी या यहां तक ​​कि बीजेपी हो, सभी दलों को कमजोर लोगों के बारे में सोचने की जरूरत है. इससे पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया था और जेल में बिताए 27 महीनों का भी जिक्र किया था.

UP Politics: शिवपाल यादव के रास्ते पर आजम खान! सपा विधायक दल की बैठक में नहीं होंगे शामिल

इस मामले में जेल में थे बंद

बताते चलें कि दो साल बाद आजम के जेल से रिहा होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा नेता नरेश उत्तम समेत कई नेताओं ने खुशी जताई थी. शिवपाल सिंह यादव उन्हें रिसीव करने जेल भी पहुंचे थे. आजम रामपुर जिले में जमीन हथियाने सहित कई अन्य मामलों में सीतापुर जेल में बंद थे. उनपर लगभग 90 मामले दर्ज हैं. उन्हें 88 मामलों में जमानत मिल चुकी है. वे फरवरी 2020 से जेल में बंद थे.

UP News: 3 जून को अपने पैतृक गांव जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी और CM भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget