एक्सप्लोरर

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ीं, बिना नक्शा पास मकान बनाने के मामले में सुनवाई आज

प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के बावजूद, निर्माण कार्य रुकने की बजाय आगे बढ़ता रहा, जिससे अधिकारियों की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई. इसी सिलसिले में सांसद को कोर्ट में तलब किया गया है.

UP News: समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. मामला जिले के नखासा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां उन पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करवाने का आरोप है. इस मामले में एसडीएम बंदना मिश्रा की अदालत में मंगलवार को सुनवाई होगी.

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इस बार अदालत अगली तारीख देने के मूड में नहीं है. माना जा रहा है कि आज की सुनवाई में ही मामले को निर्णायक मोड़ पर ले जाया जा सकता है. यदि आरोप साबित हुए तो सांसद को जुर्माना या विधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. यह मामला पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है. 

क्या मिली थी शिकायत
शिकायत मिली थी कि नखासा थाना क्षेत्र में सांसद द्वारा एक आवासीय भवन का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके लिए नगर निकाय या विकास प्राधिकरण से कोई निर्माण नक्शा पास नहीं कराया गया. नियमानुसार, किसी भी निर्माण के लिए पहले संबंधित विभाग से नक्शा पास कराना अनिवार्य होता है.

प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के बावजूद, निर्माण कार्य रुकने की बजाय आगे बढ़ता रहा, जिससे अधिकारियों की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई. इसी सिलसिले में सांसद को कोर्ट में तलब किया गया है. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब उत्तर प्रदेश में नगर निकायों और प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया गया है. 

सपा सांसद की चेतावनी, कहा- 'गड़े मुर्दे मत उखाड़ो भारी पड़ेगा, हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ'

कई निर्माण गिराए गए
कई जिलों में बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर जुर्माना लगाया गया है, साथ ही कई निर्माण गिराए भी गए हैं. सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क संभल लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और इससे पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. उनके परिवार का राजनीतिक इतिहास भी पुराना है, उनके दादा शफीकुर रहमान बर्क भी लंबे समय तक सांसद रह चुके हैं. 

लेकिन अब खुद जिया उर रहमान कानूनी संकट में घिरते नजर आ रहे हैं. फिलहाल इस मामले की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं. अगर कोर्ट आज सख्त रुख अपनाता है तो सपा सांसद को आगे बड़ी कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget