एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Murder Case: सपा सांसद एसटी हसन ने अतीक अहमद हत्याकांड में पुलिस पर उठाए सवाल, अदालत से की ये अपील

Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और अशरफ अहमद की पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गई है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है.

Atiq Ahmed Killed: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉक्टर एस टी हसन (S T Hasan) ने माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की हत्या मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. हसन ने कहा कि घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब दोनों को पुलिस मेडिकल के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल ले जा रही थी. यह हत्या मीडिया के कैमरे के सामने हुई है. इस घटना के बाद से विपक्ष सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली मौजूदा यूपी सरकार पर सवाल उठा रही है. 

उधर, सपा सांसद ने एस टी हसन ने कहा कि पहले कानपुर में विकास दुबे की पुलिस कस्टडी में हत्या हुई थी. उसके बाद पुलिस की सुरक्षा में उमेश पाल की हत्या हुई और अब यह पुलिस हिरासत में हत्याएं हुई हैं. इस पर अदालत को संज्ञान लेना चाहिए. इस तरह पुलिस की सुरक्षा में अगर हत्याएं होंगी तो जनता का विश्वास पुलिस और कानून-व्यवस्था से उठ जाएगा. पुलिस का काम अपराधियों को पकड़कर अदालत तक पहुंचाने का है, अपराधियों को सजा मिले लेकिन अदालत के जरिए मिलनी चाहिए. 

सुनियोजित तरीके से हुए है अतीक की हत्या- रामगोपाल
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने भी अतीक अहमद की हत्या पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है. सपा नेता ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के खात्मे की तरफ जाने वाला घटना है. वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमारे देश का क़ानून संविधान में लिखा गया है, यह क़ानून सर्वोपरि है. अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन कानून के तहत मिलनी चाहिए.' उधर, विपक्ष के हमले के बीच जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से अतीक अहमद केस को लेकर सवाल पूछा गया तो वह सवालों से बचते नजर आए. 

ये भी पढ़ें-

Atiq Ahmad Murder Case: अतीक-अशरफ हत्याकांड पर प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया, माफिया नाम लिए बिना कही ये बड़ी बात

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget