एक्सप्लोरर

Ram Navami पर भी सियासत! अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल बोले- ये उनकी बपौती नहीं

Ram Navami 2024: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने रामनवमी को लेकर कहा, 'आधे-अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की है, सारे जगतगुरू शंकराचार्य उसके विरोध में थे. ये अशुभ हुआ है.'

Ram Gopal Yadav on Ram Navami: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम नवमी उत्सव मनाया जा रहा है. बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचे हैं बीजेपी इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर दिखाने की कोशिश कर रही है जिस पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी की बपौती नहीं हैं. 

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, राम नवमी तो हमेशा बड़े हर्ष उल्लास से मनाई जाती रही है. राम नवमी को जो कुछ लोगों ने पेटेंट कर लिया है.. उनकी 'बपौती' नहीं है राम नवमी. सपा सांसद ने कहा कि राम नवमी करोड़ों लोग हजारों सालों से मनाते चले आ रहे हैं. एक राम मंदिर नहीं..देश में पहले से ही हजारों राम मंदिर हैं.

रामनवमी पर क्या बोले रामगोपाल यादव
राम गोपाल यादव ने अयोध्या के राम मंदिर पर कहा, "इसमें तो उन्होंने आधे-अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की है, सारे जगतगुरू शंकराचार्य उसके विरोध में थे. ये ठीक नहीं अशुभ हुआ है. भगवान राम इनको दंड दें." 

वहीं जब उनसे राम नवमी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि घर में जो कुछ पहले से होता आ रहा है वो होता है..मैंने तो कभी पूजा नहीं करता, मैं तो ऐसे ही नाम लेता हूं भगवान का. मैं असली भक्त हूं भगवान का..मैं कभी दिखावा नहीं करता है मैं पाखंडी नहीं हूं. पाखंडी लोग ये सब करते हैं. 

Lok Sabha Election 2024: पुरानी गलतियां दोहराने से बच रहे अखिलेश यादव, इस खास रणनीति पर दिया जोर

दरअसल अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली बार है जब रामनवमी का त्योहार है. ऐसे में अयोध्या नगरी को भव्य सजाया गया है. एक दिन पहले से ही श्रद्धालु रामलला के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे हैं. इस शुभ अवसर पर भगवान का सूर्य तिलक भी किया गया. वैज्ञानिक दर्पण के जरिए भगवान के मस्तक पर चार मिनट सूर्य की किरणों से तिलक किया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में सरिया से लदा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत; दो सगे भाइयों ने गंवाई जान
गोंडा में सरिया से लदा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत; दो सगे भाइयों ने गंवाई जान
प्रयागराज में अवैध हॉस्टल और डिजिटल लाइब्रेरी पर पीडीए का एक्शन, 60 कमरों की चार मंजिला इमारत सील
प्रयागराज में अवैध हॉस्टल और डिजिटल लाइब्रेरी पर पीडीए का एक्शन, 60 कमरों की चार मंजिला इमारत सील
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़
ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget