एक्सप्लोरर

सीएम योगी को सपा सांसद का जवाब, कहा- 'आसमान पर नहीं थूकना चाहिए, उनके ऊपर ही गिरेगा'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीडीए का मतलब बताते वाले बयान पर अब राजनीति तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली ने उनके बयान पर पार्टी का बचाव करते हुए पलटवार किया है.

UP Bypolls 2024: समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद जावेद अली ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा को अपराधियों का प्रोडक्शन हाऊस कहने पर पलटवार किया है. सपा सांसद ने पलटवार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आसमान पर नहीं थूकना चाहिए वह उनके ऊपर ही गिरेगा. उन्हें अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए.

सपा सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव पर कोई मुकदमा नहीं है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार सत्ता में आते ही अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को खुद वापस लिया था इसलिए उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए. उनके ऊपर दर्ज मुकदमों की लिस्ट काफी लंबी थी. अखिलेश यादव पर तो एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है. 

उन्होंने कहा कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह बात बहुत अच्छे से जानते हैं कि समाजवादी पार्टी उनके लिए मुख्य चुनौती है और समाजवादी पार्टी ही उन्हें सत्ता से हटाएगी. इसलिए वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए तरह-तरह की बातें करते हैं. मुख्यमंत्री को यह मालूम होना चाहिए की चिन्मानंद और कुलदीप सेंगर समाजवादी पार्टी में नहीं थे बल्कि वह दोनों मुख्यमंत्री योगी के मित्र हैं.

उसका कोई औचित्य नहीं- सीएम
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन दोनों को संरक्षण दिया तो ऐसे लोगों को संरक्षण देने वाले मुख्यमंत्री को अखिलेश यादव के बारे में जो आरोप लगाते हैं उसका कोई औचित्य नहीं है. प्रयागराज के कुंभ मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि पहले तो इस तरह का कोई बयान संतों की तरफ से कभी नहीं आता था.

यूपी उपचुनाव: मंच से सीएम योगी की खुलेआम चेतावनी, कहा- 'महिलाओं के साथ खिलवाड़ करोगे तो ठीक नहीं होगा'

जावेद अली ने कहा कि सैकड़ों वर्षों से कुंभ का मेला होता आया है. इस तरह के बयान भाजपा वाले इन संतों से दिलवा रहे हैं. कुम्भ एक धार्मिक कृत्य है मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. भारत एक सद्भावना का देश है और यहां अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं. इसकी सद्भावना और इसका सौहार्द आयाम रहना चाहिए यही हम उम्मीद करते हैं.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget