एक्सप्लोरर

'किसी के दबाव में नहीं आऊंगा', अखिलेश के विधायक और CM योगी के अफसर में छिड़ी जुबानी जंग

Meerut News: समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान प्राइवेट अस्पतालों की शिकायत लेकर और सरकारी अस्पतालों की चरमराई व्यवस्थाएं लेकर सीएमओ ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अफसर और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खासमखास विधायक में जुबानी जंग छिड़ गई है. सीएमओ ने भी दो टूक कह डाला और विधायक ने भी बड़ी नसीहत दे डाली. यह पूरा मामला सीएम योगी के अफसर मेरठ के सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया और अखिलेश यादव के एमएलए अतुल प्रधान का है. सीएमओ ऑफिस का घेराव करने आई भरी भीड़ में सीएम ने दो टूक कह डाला दबाव में नहीं आऊंगा गलत तरीके से और फिर अतुल प्रधान ने बड़ा पलटवार कर दिया. अब दोनों आमने सामने नजर आ रहे हैं.

सपा एमएलए अतुल प्रधान प्राइवेट हॉस्पिटल की शिकायतों के अंबार और सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्थाओं को लेकर मेरठ सीएमओ ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे और वहीं धरना देकर बैठ गए. स्वास्थ्य विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए, इसके बाद सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया भी समस्याएं सुनने धरने पर ही आकर बैठ गए. नेता और वक्ताओं ने बारी-बारी से अपनी बात कही. 

सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी प्राइवेट अस्पतलों की पोल खोलकर रख दी. अब बारी सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया की आई तो उन्होंने कहा कि मेरा काम करने का तरीका अलग है, जो प्राइवेट अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहें हैं या गलत तरीके से चल रहें हैं उन पर एक्शन भी कर रहा हूं. जो भी परेशानियां हैं उनका समाधान करूंगा, लेकिन मुझसे यदि कोई संतुष्ट नहीं है तो कुर्सी छोड़ दूंगा, जिला छोड़ दूंगा लेकिन गलत तरीके से किसी के दबाव में नहीं आउंगा.

सीएमओ की बात पर तालियां बजाने लगे लोग

जिस वक्त सीएमओ डॉ0 अशोक कटारिया अपना पक्ष रख रहे थे तो सपा विधायक अतुल प्रधान के साथ आई भीड़ बड़े गौर से सीएमओ को सुन रही थी. सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि जो भी दिक्कत हैं, समस्याएं हैं उनको दूर करूंगा. बताउंगा भी और यदि कहीं कमी रह जाए तो मुझे बता देना. स्वास्थ्य विभाग की जितनी जिम्मेदारी है उसे निभाउंगा, जो शिकायती पत्र दिया है उसमें जो भी समस्याएं स्वास्थ्य विभाग को लेकर हैं उन्हें दूर भी करूंगा और अवगत कराउंगा. इसके बाद बोले फिर भी कोई मेरे से संतुष्ट नहीं है तो कुर्सी छोड़ दूंगा, लेकिन दबाव में गलत तरीके से किसी के आउंगा नहीं. इस पर धरने पर सपा एमएलए अतुल प्रधान के साथ बैठी जनता ने तालियां बजा डाली, जो चर्चा का विषय बनी रही.

अतुल प्रधान ने भी सीएमओ पर किया पलटवार 

सीएमओ ऑफिस में निजी अस्पतालों के खिलाफ किए गए इस आंदोलन की अगुवाई सपा विधायक अतुल प्रधान कर रहे थे. सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया के ऐसे तेवर देखकर सपा विधायक अतुल प्रधान भी भला कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने सीएमओ पर पलटवार किया और बोले सीएमओ को इतनी जल्दी है तो छोड़ दें कुर्सी कोई और आकर देखेगा काम. मैं तो अपनी कुर्सी नहीं छोड़ूंगा, मुझे जनता ने चुना है. जिम्मेदारी से भागना चाहते हैं सीएमओ.

सीएमओ ऑफिस का घेराव करने पहुंचे सपा विधायक

उन्होंने कहा कि हमने दबाव नहीं बनाया है सात दिन का समय दिया है. हम कलेक्टर का काम करने को थोड़ी कह रहें हैं. दरअसल सपा एलएलए अतुल प्रधान प्राइवेट अस्पतालों की शिकायत लेकर और सरकारी अस्पतालों की चरमराई व्यवस्थाएं लेकर सीएमओ ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे. सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया को भी धरने पर बुला लिया गया और मांग पत्र सौंपा गया और एक सप्ताह का समय भी दिया गया. सीएमओ साहब ने माइक संभाला और बताया वो कैसे काम कर रहें हैं. इसके बाद भरी भीड़ में सीधे कह डाला दबाव में आने को तैयार नहीं हूं.

बता दें कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि जब सैकड़ों लोगों की भीड़ में किसी सीएमओ ने अपनी बात साफ और इतनी मजबूती से रखी हो. सीएमओ ने पूरी बात सुनी और फिर अपना पक्ष भी मजबूती से रखा. इसको लेकर मेरठ में तरह तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं. सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया इतना साफ बोल जाएंगे वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ और खुद विधायक अतुल प्रधान ने भी नहीं सोचा होगा. अब बात निकली है तो दूर तलक जाएगी भी और चर्चाएं भी होंगी.

अतुल प्रधान 10 अक्टूबर को करेंगे बड़ा आंदोलन

वहीं सपा विधायक अतुल प्रधान 10 अक्टूबर को बड़ा आंदोलन करने जा रहें हैं, जिसमें प्राइवेट स्कूल, प्राइवेट हॉस्पिटल और सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था शामिल हैं. उस आंदोलन से पहले स्वास्थ्य विभाग में ये धरना ट्रॉयल के तौर पर देखा जा रहा है.

'धोती के नीचे खाकी...' केशव प्रसाद मौर्य के जालीदार टोपी वाले बयान पर भड़के सपा के पूर्व सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget