एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में हो रही देरी पर फूटा सपा नेता का गुस्सा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

UP News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. एस टी हसन ने बयान देते हुए कहा कि, आतंकी हमले को लेकर सरकार की जवाबी कार्रवाई में हो रही देरी निराशाजनक है. आखिर बदला कब लिया जाएगा.

UP Politics News: कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना सिर वाला पोस्टर पोस्ट होने के विवाद पर अब समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद डॉ. एस टी हसन ने भी अभी तक पाकिस्तान से बदला न लेने और प्रधानमंत्री के बिहार जाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि, हम जिस मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और जब हम सब एकजुट होकर अपनी सरकार के साथ खड़े हैं तो फिर हम पूछना चाहते हैं कि पहलगाम हमला हुए एक हफ्ता हो गया है, हमारे खून का बदला कब लिया जायेगा? अभी तक कुछ नहीं हुआ है. न पानी बंद हुआ है. ये सिर्फ कूटनीतिक बातें चल रही है. देश को आखिर कब तक ये हमले बर्दाश्त करने पड़ेंगे?

पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में देरी क्यों? - सपा नेता
पूर्व सांसद डॉ. टी हसन ने आगे कहा, 'जब आपने ये साबित कर दिया है कि, इसमें पाकिस्तान का हाथ था तो फिर पाकिस्तान के ऊपर जाकर हमला क्यों नहीं किया गया? उन आतंकवादियों के मकान क्यों नहीं तोड़े गए? उन आतंकवादियों का खून क्यों नहीं बहाया गया, जिन्होंने हमारे मासूम लोगों का खून बहाया था. हम किस चीज में कम हैं? पाकिस्तान से आठ गुना हमारे पास ताकत है. हमारे पास एटम बमों की कमी नहीं है. हमारे पास बड़ी धरती और जनसंख्या है. नेवी और एयर फोर्स और फौज में हम किसी से कम नहीं है. हमारे पास हथियारों की कमी नहीं है तो फिर इतना देरी क्यों, देश जानना चाहता है इसका बदला कब लिया जाएगा?'

उन्होंने आगे कहा कि, 'अभी तक उन आतंकवादियों को पकड़ा क्यों नहीं गया? वह तो हमारे देश की सीमा में ही थे और वह सीमा पार कर कैसे आ गये? इसका जिम्मेदार कौन है? जब हम आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं तो आपको किसी बात की चिंता नहीं करनी है. आपको दिखा देना है कि पूरी दुनिया की चौथी ताकत हिंदुस्तान किसी से न डरता है, न झुकता है. कांग्रेस ने पोस्टर क्यों जारी किया मैं नहीं जानता, लेकिन प्रधानमंत्री को उस दिन ऑल पार्टी मीटिंग में रहना चाहिए था. उनको बिहार नहीं जाना चाहिए था. इस संकट की घड़ी में उन्हें पहलगाम जाना चाहिए था. इस से लोगो को सांत्वना मिलती, उनके आंसू पूछते हैं वो कहां हैं? इस समय राजनीति जरूरी नहीं है. देश रहेगा तो हम सब रहेंगे अगर देश को खतरा होगा तो हम सब को खतरा है.'

संकट की घड़ी में हम सरकार के साथ खड़े हैं
सपा नेता ने कहा कि, 'अभी तक जो कदम सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाये हैं, वो पर्याप्त नहीं है. सपा नेता ने कहा की इसी वजह से कांग्रेस ने भी पोस्टर जारी किया है और जब कांग्रेस और राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ खड़े हैं तो फिर क्या वजह है? क्यों बदला नहीं लिया जा रहा है. भारतीय सेना के साथ पूरा हिंदुस्तान खड़ा है और हमें सेना से उम्मीद है कि वह ऐसा जवाब देगी की उनकी पुश्तें भी याद रखेंगी.'

यह भी पढ़ें- निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव की यह तस्वीर शेयर कर किया बड़ा दावा, यूपी में बढ़ सकती है सियासी हलचल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget