एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: टिकट नहीं मिलने के बाद सपा नेता नारद राय बोले- 'रावण से भी ज्यादा घमंड हो गया, लेकिन...'

UP Lok Sabha Election 2024: अब समाजवादी पार्टी के नेता नारद राय के इस पोस्ट से स्पष्ट हो गया है कि वह अखिलेश यादव के फैसले के साथ बने हुए हैं और पार्टी में ही रहेंगे.

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने अपने 59 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. लोकसभा चुनाव में सपा इस बार इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. सपा इस बार 62 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. बीते दिनों ही सपा ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसमें बलिया से सपा के उम्मीदवार सनातन पांडेय भी शामिल थे, इस सीट पर सपा नेता नारद राय के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला.

अब टिकट नहीं मिलने के बाद सपा नेता नारद राय ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, इस तस्वीर में वह अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के बीच में खड़े नजर आ रहे हैं. यह तस्वीरों उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में अखिलेश यादव को टैग किया है. 

क्या बोले सपा नेता
उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'दोस्तों आदरणीय अखिलेश जी ऐसी ताक़तों से लड़ रहे हैं जिन्हें रावण से भी ज़्यादा घमंड हो गया है लेकिन लोकतांत्रिक रूप से उन्हें सत्ता से ख़त्म करने का समय है. निवेदन है प्रथम चरण में बहुत तेज उल्टी हवा बही है अंतिम चरण तक इन्हें खत्म करना होगा है. अखिलेश यादव जिंदाबाद.'

अब सपा के नेता इस पोस्ट से स्पष्ट हो गया है कि वह अखिलेश यादव के फैसले के साथ बने हुए हैं और पार्टी में ही रहेंगे. गौरतलब है कि सपा ने बलिया के साथ ही कन्नौज सीट से उम्मीदवार का ऐलान किया था. कन्नौज सीट से सपा ने अखिलेश यादव के भतीजे और लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है.

बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के तहत आठ सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है जबकि दूसरी चरण के तहत आठ सीटों पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे. वहीं बलिया में अंतिम चरण के दौरान एक जून को वोटिंग होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget