एक्सप्लोरर

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा में फूट! बगावत में उतरे नेता, कहा- 'BJP के इशारे पर कर रहे काम'

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने अब एक फिर से हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की है. जिसके बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में भी उनका विरोध शुरू हो गया है.

UP News: समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. सपा नेता पर अखिलेश यादव की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ है. अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, ये एक धोखा है. उनके इस बयान पर सपा नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. पार्टी प्रवक्ता आईपी सिंह ने रिएक्शन दिया है. 

सपा प्रवक्ता ने कहा, 'जो घर फूकें आपनो चले हमारे साथ. आपकी बेटी बीजेपी से सांसद घोर सनातनी है. पहले उसे हिन्दू धर्म, सनातन धर्म की कमियों के बारे में समझा लेते. जब 5 वर्ष BJP से कैबिनेट मंत्री थे तब दो शब्द हिन्दू धर्म के बारे में मुँह से नहीं निकला. मुझे लगता है आप स्वामी जी बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं.'

UP Politics: 'सर्वे देखने के बाद गठबंधन पर सोचेंगी मायावती'- कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का दावा

क्या बोले सपा नेता
इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है, ''हिंदू एक धोखा है, वैसे भी 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने की एक शैली है. RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी दो बार कहा है कि चुके हैं कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है. जब ये लोग ऐसे बयान देते हैं तो भावनाएं आहत नहीं होतीं लेकिन अगर यही बात स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं तो पूरे देश में भूचाल मच जाता है.''

हालांकि सपा नेता के इन विवादित बयानों पर अखिलेश यादव ने चेतावनी दी थी. तब उन्होंने कहा था, 'वह किसी भी धर्म और जाति को लेकर के कोई टिप्पणी न करें. ऐसी चीजों पर पार्टी अंकुश लगाएगी. ऐसी चीजों पर रोक लगाई जाएगी साथ ही.' बता दें कि इससे पहले भी रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान दिया था. उनकी बेटी संघमिश्रा मौर्य अभी बीजेपी के टिकट पर बदायूं से सांसद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget