एक्सप्लोरर

Lalan Singh के इस्तीफे पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, जानिए नीतीश कुमार अध्यक्ष बनने पर क्या कहा?

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया. माना जा रहा है कि अब सीएम नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभाल सकते हैं.

Lalan Singh Resigns: जनता दल यूनाइटेड की अग्रिम पंक्ति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव हुआ है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है. माना जा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब यह जिम्मेवारी संभालेंगे. हालांकि जदयू ने समाचार लिखे जाने तक इस आशय की घोषणा नहीं की है. सूत्रों के मुताबिक आज शाम 5.30 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्सिटट्यूशन क्लब में जदयू, पार्टी के नए अध्यक्ष का एलान कर सकती है.

इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रतिक्रिया दी है. आईपी सिंह ने लिखा- 'आपको जनतादल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं. पार्टी की कमान सदैव आपके पास रहनी चाहिए. पूर्व अध्यक्ष  लल्लन सिंह को लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में जुटा दीजिए.'

UP Politics: यूपी की राजनीति में बड़ी हलचल, जेपी नड्डा से ओपी राजभर ने की मुलाकात

इस्तीफे पर केसी त्यागी ने दी ये जानकारी
जद(यू) के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने कहा कि राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा. पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज होने वाली है जिसमें कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसलों का अनुमोदन किए जाने की संभावना है.

बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ललन सिंह ने कार्यकारिणी की बैठक में बताया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसके मद्देनजर अपनी व्यवस्तता को देखते हुए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उनके मुताबिक सिंह ने मुख्यमंत्री से अध्यक्ष का पद संभालने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया.

जद (यू) सांसद रामनाथ ठाकुर ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव, बिहार में जातीय जनगणना कराने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद करने का एक प्रस्ताव और संसद से 147 सांसदों को निलंबित किए जाने का एक निंदा प्रस्ताव पेश किया गया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इन प्रस्तावों को चर्चा के बाद पारित किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget