एक्सप्लोरर

कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के निधन पर सपा ने जताया दुख, कही ये बात

SM Krishna Passes Away: समाजवादी पार्टी ने पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के निधन पर दुख जताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

SM Krishna Death: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और यूपीए सरकार में पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा का निधन हो गया है. उन्होंने आज सुबह 2.45 बजे बेंगलुरू में अपने घर अंतिम सांस ली. उनके परिवार ने इसकी जानकारी दी है. एसएम कृष्णा के निधन पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है. सपा के आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसे लेकर प्रतिक्रिया दी गई. 

समाजवादी पार्टी ने पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर दुख जाहिर किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. सपा ने एक्स पर लिखा- 'कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व विदेश मंत्री श्री एस.एम. कृष्णा जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे. भावभीनी श्रद्धांजलि!'

लंबे समय से बीमार चल रहे थे एसएम कृष्णा
एस.एम. कृष्णा (92) लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज सुबह उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली. परिवार ने इस संबंध में जानकारी दी है. उनके पार्थिव शरीर को आज मद्दुर ले जाया जाएगा. जहां उनके पार्थिव शरीर को आम जनता के दर्शनों के लिए रखा जाएगा. 

एसएम कृष्णा का पूरा नाम सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा हैं. उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रेमा और दो बेटियां शांभवी एवं मालविका हैं. उनका जन्म कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में एक मई, 1932 को हुआ था. साल 1962 में वो पहली बार मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनकर आए थे. कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे. बाद में मार्च 2017 में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और कांग्रेस के साथ उनका करीब 50 साल पुराना रिश्ता टूट गया. 

एसएम कृष्णा ने जनवरी 2017 में कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा था कि पार्टी इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में है कि उसे जन नेताओं की जरूरत है या नहीं. कृष्णा ने पिछले साल जनवरी में अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी. 

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या है सपा का रुख? बन रहे ये समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget