एक्सप्लोरर

'इरशाद भाई ने बुलडोजर से फूल बरसाए', महाराष्ट्र में अखिलेश यादव ने दिया बड़ा सियासी संदेश

Akhilesh Yadav Maharashtra Visit: महाराष्ट्र में सीटों को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें महाराष्ट्र में सम्मानजनक सीटें चाहिए, महाविकास अघाड़ी से 12 सीटें मांगी हैं.

UP News: महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दूसरे दिन धुलिया में जनसभा को संबोधित किया. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इरशाद भाई जागीरदार के समर्थन में वोट अपील की. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि जिस प्रदेश से हम आते हैं, वहां बुलडोजर से डराने का काम होता है. आज इरशाद भाई ने बुलडोजर से हम पर फूल बरसाए हैं. 

सपा मुखिया ने कहा कि ये महाराष्ट्र का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है. यहां के फैसले से न सिर्फ महाराष्ट्र की राजनीति बदलेगी बल्कि देश की राजनीति बदलेगी. महायुति की सरकार ने महाराष्ट्र की जनता को महादुखी किया है. अखिलेश ने कहा कि इन्होंने देश को इतना खोखला कर दिया है कि आज हम भुखमरी में आगे हो गए हैं. हमें सपना दिखाया गया था कि तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का लेकिन यहां भुखमरी है. हमारे पड़ोसी देश हमसे आगे हैं, यानि उनके यहां भुखमरी नहीं है लेकिन हमारे यहां भुखमरी है.

महाविकास अघाड़ी से 12 सीटें मांगी- अखिलेश यादव

महाराष्ट्र में सीटों को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें महाराष्ट्र में सम्मानजनक सीटें चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि महाविकास अघाड़ी से 12 सीटें मांगी हैं, उन्होंने कहा कि हरियाणा की गलती नहीं दोहराई जाए. 

दुनिया में हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि हमारे भारत की संस्कृति रही है हमारी पहचान रही है कि चाहे हम अलग-अलग धर्म के रहने वाले लोग हो लेकिन हमारी खूबसूरती है कि हम मिलकर रह रहे हैं. हम हजारों सालों से एक साथ मिलकर रहे हैं, दुनिया में हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान है कि कोई भी भारत आया होगा भारत ने उसे अपना लिया. ना जाने इस धरती पर कितने धर्मों को रहने का मौका मिला, इसी धरती में बहुत सारे धर्म बनकर आज समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं. आज जब हम माहौल देखते हैं तो भाजपा के लोग हमारे और आपके बीच में नफरत फैलाने का काम करते हैं. 

धर्म की राजनीति करने वालों को हम हराएंगे- इरशाद भाई जागीरदार
 
धुलिया में जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा नेताजी ने बुनकरों के बिजली के बिल का पूरे महीने का फिक्स रेट कर दिया था. जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी तो यहां भी बिजली का बिल बहुत कम कर दिया जाएगा." वहीं सपा प्रत्याशी इरशाद भाई जागीरदार ने कहा कि मेरे जो प्रतिस्पर्धी है वह धर्म के नाम पर चुनाव ले जाना चाहते हैं, यह धर्म की राजनीति करने वालों को हम हराएंगे. वहीं यूपी के कैराना से सपा सांसद इकरा चौधरी ने इस जनसभा में कहा कि "एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है आपके और हम सबके कंधे पर. यह जो चुनाव है ये सिर्फ इस प्रदेश का चुनाव नहीं, आपके चुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है." 

सपा के गढ़ करहल में मायावती और चंद्रशेखर ने उतारा प्रत्याशी, अखिलेश यादव की बढ़ाएंगे टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget