एक्सप्लोरर

UP Politics: बदल गया मन! कांग्रेस में फिर अखिलेश यादव को दिखी उम्मीद, कहा- 'नया नेतृत्व करेगा नए...'

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को बधाई भी दी है.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कांग्रेस (Congress) नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) को कर्नाटक (Karnataka) का मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को उप मुख्‍यमंत्री बनने पर बधाई दी और उम्मीद जतायी कि नया नेतृत्व नये कर्नाटक का निर्माण करेगा.

सपा प्रमुख ने शनिवार देर शाम कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए ट्वीट किया है, ‘‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में श्री सिद्धरमैया जी और उपमुख्यमंत्री के रूप में श्री डीके शिवकुमार जी को शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.'' इसी ट़वीट में उन्होंने कहा है, ''आशा है नया नेतृत्व नये कर्नाटक का निर्माण करेगा.''

UP News: सुल्तानपुर में चल रहे पशु बाजार पर BJP सासंद मेनका गांधी सख्त, कहा- 'कसाई दर्जनों की संख्या...'

बसपा सुप्रीमो की प्रतिक्रिया
जबकि मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘ कर्नाटक विधानसभा चुनाव के उपरान्त मंत्रिमण्डल में डी. के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने अपनी अन्दरुनी कलह को थोड़ा दबाने का प्रयास किया है, किन्तु दलित और मुस्लिम समाज की उपेक्षा क्यों, जबकि इन दोनों वर्गों ने एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देकर विजयी बनाया.’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘कांग्रेस द्वारा कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए दलित समाज की उठी दावेदारी की पूरी तरह से अनदेखी करने के बाद अब किसी भी दलित और मुस्लिम को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाना, यह इनकी जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है अर्थात इन्हें ये वर्ग केवल अपने खराब दिनों में ही याद आते हैं. ये लोग सतर्क रहें.’’

नई सरकार का गठन
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के एक सप्ताह बाद शनिवार को सिद्धरमैया के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया. सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो उनके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ग्रहण की, जो उप मुख्यमंत्री बने हैं.

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट पर जीत हासिल की थी. चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किये गये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget