एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: यूपी एमएलसी चुनाव में सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल का पर्चा रद्द, जानिए वजह

UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव (UP MLC Election) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) उम्मीदवार कीर्ति कोल (Kirti Kol) का पर्चा रद्द हो गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव (UP MLC Election) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दो सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने कीर्ति कोल (Kirti Kol) को अपना उम्मीदवार बनाया था. सपा उम्मीदवार ने नामांकन के अंतिम दिन यानि एक अगस्त को अपना नामांकन किया था. अब बताया जा रहा है कि सपा उम्मीदवार का पर्चा रद्द कर दिया गया है. 

यूपी में एमएलसी चुनाव में एक अगस्त को नामांकन खत्म हो गया. वहीं मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद एक बड़ी जानकारी सामने आई. जिसमें बताया गया कि सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल का पर्चा रद्द कर दिया गया है. कीर्ति कोल का पर्चा रद्द होने की वजह उम्र को बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दो सीटों पर केवल दो उम्मीदवार बचे हैं. ऐसे में अब बीजेपी उम्मीदवार का निर्विरोध चुना जाना तय है. 

UP Flood News: यूपी में ऊफान पर गंगा, घाघरा और राप्ती समेत कई नदियां, वाराणसी में अलर्ट पर प्रशासन

बीजेपी ने इन्हें बनाया उम्मीदवार
यूपी में दो सीटों पर एमएलसी चुनाव हो रहा है. इसके लिए दो अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच का समय था. जबकि इससे पहले 25 जुलाई को नामांकन शुरू हुआ था, जो एक अगस्त को खत्म हो गया है. वहीं इस चुनाव में चार अगस्त तक नाम वापस लेने का वक्त है. जबकि 11 अगस्त को इन दोनों सीटों पर वोटिंग होनी थी. लेकिन अब सपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के कारण वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

बता दें कि बीजेपी ने इन दोनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा पहले ही कर दी थी. बीजेपी ने यहां गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाले धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और काशी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली निर्मला पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है. सपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद इन दोनों का एमएलसी बनना लगभग तय माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-

CNG Price Hike in UP: यूपी में पेट्रोल से ज्यादा हुआ सीएनजी का दाम, जानें आपके शहर में क्या है आज का रेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget