एक्सप्लोरर

UP Politics: अयोध्या से BJP को हारने वाले सपा सांसद की जान का खतरा! मांगी Z प्लस सुरक्षा

Ayodhya News: देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन गई है. तो वहीं बीजेपी को आयोध्या की फैजाबाद सीट पर हार मिली है. सपा के जीते प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की सुरक्षा बढाने की मांग की गई है.

Faizabad Lok Sabha Election Result 2024: यूपी की सबसे चर्चित सीट फैजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी को हार मिली है. इस सीट से सपा ने बाजी मारी है. तो वहीं अयोध्या की फैजाबाद लोकसभा की सीट पर हार का दर्द लोगों के दिलों से कम नहीं हो रहा, जिसको लेकर अयोध्यावासियों पर कई लोगों ने तंज भी कसा. तो अब इस सीट से जीते सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. ये मांग समाजवादी पार्टी की तरफ से की गई है. अयोध्या पार्टी कार्यालय की तरफ से गृह मंत्रालय भारत सरकार को अवधेश प्रसाद की सुरक्षा जेड प्लस श्रेणी की करने की मांग की गई है. 

अयोध्या की सीट पर बीजेपी की हार सबसे चौंकाने वाली है. क्योंकि चुनाव से कुछ महीने पहले ही यहां राम मंदिर का उद्धाटन किया गया था, लेकिन इसके बाद भी अयोध्या में बीजेपी को हार मिली. इस हार पर अब भी बहुत लोग ऐसे हैं तो सच को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें यकिन ही नहीं हो रहा है कि बीजेपी अयोध्या में हार गई है. 

बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराया

सपा के अवधेश प्रसाद ने बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को 54567 वोटों से हराया है. फैजाबाद लोकसभा सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद को 554289 वोट मिले तो वहीं बीजेपी के लल्लू सिंह को 499722 वोट हासिल किए. इसके साथ ही बसपा के सचिदानंद को इस सीट पर 46407 वोट मिले. 

सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए फैजाबाद लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद को उम्मीदवार बनाया तो वहीं इस सीट से बीजेपी ने लल्लू सिंह पर दांव खेला. दोनों प्रत्याशियों के बीज मुकाबला जबरदस्त रहा. सपा और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा था और इस मुकाबले में सपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली.  सपा ने इस सीट पर साल 1998 के बाद जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है.

सपा के जीते प्रत्याशी को जान का खतरा!

अयोध्या में सपा प्रत्याशी की जीत के बाद अब सुरक्षा की मांग की गई है. Z प्लस सुरक्षा की मांग सपा की तरफ से की गई है. अवधेश प्रसाद को जान का खतरा बताया जा रा है. जिसको लेकर ये मांग की गई है. फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या का राम मंदिर आता है. चुनाव से ठीक पहले जनवरी में अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था. इस वक्त ऐसा लग रहा था कि मानों पूरे देश में पीएम मोदी की लहर है. हालांकि बीजेपी को फैजाबाद सीट पर हार मिली है. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ के अकबरनगर में मस्जिद तोड़ने पर लोगों ने हंगामा किया, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget