एक्सप्लोरर

Saharanpur: सहारनपुर को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने के लिए आर्किटेक्ट नियुक्त, स्थानीय लोगों से लिया जाएगा सुझाव

केंद्रीय रेल और टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को सहारनपुर दौरे पर थे. यहां उन्होंने सहारनपुर में रेल और टेलीकॉम सुविधाओं को लेकर पत्रकारों से बातचीत की. रेलवे द्वारा की गई पहल की जानकारी दी.

UP News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने सहारनपुर (Saharnapur) में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के 200 स्टेशन को वर्ल्ड क्लास (World Class Station) बनाया जाएगा जिसमें सहारनपुर स्टेशन भी शामिल है. उन्होंने कहा कि सहारनपुर स्‍टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए आर्किटेक्ट नियुक्त हो गया है. शहर के लोगों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे. 

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक में होगा सुधार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली से सहारनपुर ट्रैक में सुधार के लिए काम किया जाएगा. वंदे भारत को सहारनपुर तक चलाने का प्लान है. उन्होंने बताया कि देवबंद रेलवे स्टेशन को 23 करोड़ की लागत से सुधार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि देवंबद-रुड़की लाइन पर भी काम तेजी से चल रहा है. इस लाइन में 14 क्रॉसिंग पर फ्लाइओवर या अंडरपास बनाए जा रहे हैं. 

इन स्टेशनों से सहारनपुर के लिए चलेगी ट्रेन

रेल मंत्री ने इस दौरान यह भी बताया कि मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर के लिए डीपीआर सर्वे का काम मंजूर हो गया है. इस पर अगले छह महीने में काम आगे बढ़ेगा. यह 70 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है. उन्होंने बताया कि 2014 से पहले रेलवे के लिए यूपी को 1109 करोड़ रुपये दिए जाते थे जबकि 2014 के बाद से 14761 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.  अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यूपी के अयोध्या, गोमती नगर, चारबाग, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, सहारनपुर और संगम को सहारनपुर से नई ट्रेन देंगे.  

750 स्टेशन पर लोकल प्रोडक्स्ट्स
पत्रकारों से बातचीत में रेल मंत्री ने बताया कि सर्दियों में रेल गाड़ियों के लिए कवच डिजाइन किया गया है, इस तकनीक का प्रयोग कर कोहरे से लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद को बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है. 750 स्टेशन पर स्थानीय उत्पाद बेचे जा रहे हैं. टेलीकॉम मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सहारनपुर के 340 गांवों में टेलीफोन सिग्नल नहीं थे, वहां टेलीफोन टावर मंजूर हो गया है.

ये भी पढ़ें -

Watch: चाचा राम गोपाल यादव से मिलने सैफई पहुंचे अखिलेश, मैनपुरी उपचुनाव को लेकर हो सकता है बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget