एक्सप्लोरर

Saharanpur News: बहन को फोन पर बिजी देखकर भड़क गया भाई, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

Saharanpur Crime News: वारदात के वक्त पीड़िता की मां दूसरे कमरे में खाना बना रही थी, गोली की आवाज सुनकर जब वो कमरे में आई तो उसके होश उड़ गए.

Saharanpur Murder: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक एक भाई ने कथित तौर पर अपनी सगी बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया. वारदात के वक्त मां दूसरे कमरे में खाना बना रही थी, गोली की आवाज सुनकर जब कमरे आई तो पूरे कमरे में खून देखकर उसके होश उड़ गए. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. घटना देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव की है.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़िता मुस्कान रविवार रात अपने भाई के साथ घर में थी, वह अपना मोबाइल फोन चला रही थी जिस पर भाई आदित्य ने उसे डांटा, इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई. बहस के बाद आदित्य ने तमंचा निकालकर बहन के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. गोली आवाज सुनकर मां कमरें की तरफ दौड़ी जहां मुस्कान खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी. 

मां की शिकायत पर केस दर्ज

मां की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और मुस्कान को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मुस्कान की गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से बातचीत होती थी जिस वजह से आदित्य नाराज था. अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना रविवार रात को देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव में हुई. घटना के वक्त उनकी मां बबीता दूसरे कमरे में थी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है. पीड़िता की मां बबीता की शिकायत पर एक प्राथमिक दर्ज कराई गई है जिसमें आदित्य को नामजद आरोपी बनाया गया. एएसपी ने कहा कि आरोपी भाई को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है. संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. 

UP Politics: यूपी में फिर कमान संभालेंगी प्रियंका गांधी! 20 दिसंबर से शुरु होगी पद यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget