एक्सप्लोरर

Rudrapur Maulvi Case: मौलवी प्रकरण में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, सात घायल, भारी पुलिस बल तैनात

Uttarakhand News: रुद्रपुर में शिकायत करने वाले और मौलवी की पैरवी करने वालों के बीच विवाद हो गया. मारपीट और फायरिंग भी हुई. इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक मस्जिद में चल रहे मदरसे में नाबालिग बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर उनसे अश्लील हरकत की थी. मौलवी के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने वाले और मौलवी की पैरवी करने वालों के बीच देर रात्रि विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और फायरिंग भी हुई. इस घटना में पांच से छः लोग घायल हो गए. पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया, जबकि दूसरे पक्ष के घायल घटना के काफी देर बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचे थे.

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलसी में चल रहे मस्जिद में संचालित हो रहे मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी द्वारा नाबालिग बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था. जिसमें एक पक्ष मामले की पैरवी कर रहा था, इससे दूसरा पक्ष काफी नाराज़ चल रहा था. इसी को लेकर मंगलवार देर शाम मो. खुर्शीद और नबी हसन के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों ही पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया, कि दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने-सामने आ गए थे. जिसके कारण तनाव और अधिक बढ़ गया था, और देर रात्रि लगभग दस बजे दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई. 

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
इस घटना में मोहम्मद यूनुस,शाहिद अहमद, कबीर अहमद घायल हो गए थें. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया.घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ निहारिका तोमर समेत पुलिस के कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. और गांव में सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस और पीएसी की टीम को तैनात कर दिया. वही घटना में दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए थे, लेकिन वो इलाज के लिए जिला अस्पताल नहीं पहुंचे.

क्या बोले एसपी सिटी मनोज कत्याल
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलसी में विवाद हुआ था. इस दौरान फायरिंग भी हुई है, घटना में दोनों ही पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिगत गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया. घायल पक्ष के मोहम्मद हुसैन ने बताया कि दूसरा पक्ष शाम से ही हमला करना चाहता था, इसलिए उन लोगों ने बाहर के युवकों को भी गांव में बुला रखा था. विवाद के दौरान उन्होंने चार राउंड से अधिक फायरिंग की हैं.

मुकदमा वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव
ग्राम मलसी की मस्जिद में संचालित हो रहे मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी द्वारा नाबालिग बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर उसने अश्लील हरकत करता था. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया था, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मौलवी द्वारा छः नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने की पुष्टि हुई थीं. मौलवी के खिलाफ शिकायत करने वालों में पीड़ित नवी हसन भी था. दूसरे पक्ष की तरफ से लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाना जा रहा था, देर शाम मस्जिद में विवाद हुआ था. 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार लायी नौकरियों की बहार, ऐसे करें अप्लाई, जानें लास्ट डेट और सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget