एक्सप्लोरर

उत्तराखंड सरकार लायी नौकरियों की बहार, ऐसे करें अप्लाई, जानें लास्ट डेट और सब कुछ

इस भर्ती के तहत अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 है.आवेदन करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आयोग ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय पर आवेदन करें और आयोग की वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त करें.

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, इस भर्ती के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है. इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन में संशोधन का मौका भी दिया जाएगा, जो 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक होगा. इस भर्ती की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 8 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है.

 शुल्क और आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है. जनरल/ओबीसी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 300 रुपये शुल्क देना होगा. एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 24 सितंबर 2024 तो ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 है.
 
आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता
अपर निजी सचिव और आशुलिपिक के पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उम्मीदवार का स्नातक (ग्रेजुएट) होना अनिवार्य है. वैयक्तिक सहायक पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है. इस पद के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं पास) होना जरूरी है, साथ ही टाइपिंग की योग्यता भी होनी चाहिए.विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा के मानक अलग-अलग हो सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें: Bahraich Operation Bhediya: BJP विधायक ने फिर संभाली ऑपरेशन भेड़िया की कमान, गन्ने के खेत में बंदूक लेकर कर रहे कॉम्बिग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास
'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget