एक्सप्लोरर

Uttarakhand Snowfall: केदारनाथ धाम में बर्फबारी से गिरा पारा, पुनर्निर्माण कार्य हुआ प्रभावित

केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद अत्यधिक ठंड बढ़ गई है. जिस कारण केदारनाथ धाम में चल रहे द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़ गये हैं.

Rudraprayag: पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम खराब हो गया है. केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद अत्यधिक ठंड बढ़ गई है. जिस कारण केदारनाथ धाम में चल रहे द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़ गये हैं. केदारनाथ में हो रही बर्फबारी का असर निचले क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है. निचले क्षेत्रों में ठिठुरन अत्यधिक बढ़ गई है.

विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दौर जारी है. बर्फबारी के कारण धाम के तापमान में भारी गिरावट आ गई है. सौ से ज्यादा मजदूर अभी भी केदारनाथ धाम में मौजूद हैं और द्वितीय चरण के पनर्निर्माण कार्योंं में जुटे हैं, लेकिन बर्फबारी होने के कारण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. अगर धाम में लगातार बर्फबारी होती रही तो मजदूर भी वापस लौट आयेंगे. बर्फबारी के बाद पूरी केदारनगरी सफेद हो गई है. केदारनाथ में चारों ओर अब बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है. धाम में कई स्थानों पर एक फीट तक बर्फ जमी हुई है. बर्फवारी के कारण मजदूरों को बर्फ पिघलाकर पानी निकालना पड़ रहा है. माइनस डिग्री में भी मजदूर धाम में डटे हुए हैं और मौसम साफ होने पर कार्य कर रहे हैं.

सरकारी भवनों के निर्माण पर पड़ा असर

इन दिनों धाम में सरकारी भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें अस्पताल, पुलिस चैकी सहित अन्य कार्य निर्माणाधीन हैं. बर्फवारी के कारण निर्माण कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है. अब धाम में मौसम और खराब होने लगा है, जिस कारण जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने में कार्य करना मुश्किल हो जाता है. केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे वुड स्टोन कंपनी के प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि धाम में बर्फवारी हो रही है. करीब तीन से ज्यादा बर्फ जमी हुई है. बर्फ को साफ कर मजदूर कार्य में जुटे हुए हैं. धाम में अगर ऐसा ही मौसम रहा तो कार्य करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जायेगा.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: जानिए- अब तक बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश में क्या-क्या नए चुनावी नारे गढ़े हैं

Noida पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को एनकाउंटर के बाद पकड़ा, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget