एक्सप्लोरर

Panch Kedar: बैसाखी पर्व पर किया गया एलान, इस तारीख को खुलेंगे मदमहेश्वर और तुंगनाथ के कपाट

Uttarakhand News: तुंगनाथ धाम के पुजारी रविन्द्र मैठाणी ने बताया कि तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है, 26 अप्रैल को तुंगनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे.

Rudraprayag News: पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने और चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों से धाम रवाना होने की तिथि बैसाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थलों में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है. द्वितीय मदमहेश्वर के कपाट 22 मई को  11 बजकर 30 मिनट पर खोले जायेंगे, जबकि तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 26 अप्रैल को 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में  ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे.

भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में बैसाखी पर्व पर घोषित तिथि के अनुसार 24 अप्रैल प्रातः तुंगनाथ की डोली मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ परिसर से भूतनाथ मंदिर को प्रस्थान करेगी. इस दिन भूतनाथ मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ ही रात्रि विश्राम होगा. 25 अप्रैल को तुंगनाथ की देवडोली भूतनाथ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए चोपता पहुंचेंगी. 26 अप्रैल को सुबह तुंगनाथ की डोली चोपता से तुंगनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और 10 बजकर 50 मिनट पर तुंगनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे.

तुंगनाथ के कपाट खुलने की तारीख घोषित
वहीं दूसरी ओर भगवान मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में बैसाखी पर्व पर पंचाग गणना के तहत घोषित तारीख के अनुसार 18 मई सुबह मद्महेश्वर की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ परिसर में लाई जाएगी और 19 मई को ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की जाएगी. 20 मई को मदमहेश्वर की डोली भैरवनाथ, देवगणों के साथ प्रस्थान कर प्रथम पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी के लिए रात्रि विश्राम को पहुंचेगी. 21 मई को राकेश्वरी मंदिर से गौंडार गांव को प्रस्थान और रात्रि विश्राम गौंडार में करेगी. 22 मई को गौंडार गांव से निकलकर मद्महेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां पर 11 बजकर 30 मिनट पर मद्महेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे.

तुंगनाथ धाम के पुजारी रविन्द्र मैठाणी ने बताया कि तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है, जहां 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं, वहीं 26 अप्रैल को तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट भी खुल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर तृतीय केदार तुंगनाथ घाटी का मौसम सुहाना बना हुआ है. प्रकृति के नजारों का दीदार करने के लिए पर्यटक भी पहुंच रहे हैं. पंचकेदारों में स्थित तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ की घाटी में इन दिनों मौसम खुशनुमा है. प्रकृति के नजारों के बीच दोपहर तक धूप और शाम के समय बर्फबारी के साथ पर्यटक यहां के नजारों का दीदार करने पहुंच रहे हैं. हिमालय की वादियों का दीदार करने लिए यहां पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है.

पर्यटक चोपता से 4 किमी का ट्रेक करते हुए चन्द्रशिला टॉप पहुंच रहे हैं. वहीं तुंगनाथ परिसर क्षेत्र में प्रकृति के नजारों का दीदार करने के साथ ही पर्यटक बर्फ का लुत्फ भी उठा रहे हैं. डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि तृतीय केदार तुंगनाथ और द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलने की तारीख घोषित होने के बाद जिला प्रशासन भी यात्रा तैयारियों में जुट गया है. उन्होंने कहा कि तुंगनाथ और मदमहेश्वर धाम में शौचालय, पेयजल, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से दुरूस्त कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश से अखिलेश यादव ने दिया 2024 का संकेत, तस्वीर में दिखा सियासी समीकरण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget