एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: गर्भ गृह में लगा सोना तो बढ़ी केदारनाथ धाम की सुरक्षा, आधुनिक हथियारों से लैस ITBP जवान तैनात

बद्री-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम की सुरक्षा को मजबूत करने की मांग गृह मंत्रालय से की थी. मौजूदा हालात को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाए जाने की मंजूरी दे दी.

Uttarakhand News: विश्वविख्यात केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की सुरक्षा का जिम्मा अब आईटीबीपी (ITBP) को सौंपा गया है. आईटीबीपी के जवान आधुनिक हथियारों के साथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात हो गए हैं. आईटीबीपी के 30 जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है. ये जवान अप्रैल तक धाम में ही रहेंगे. दरअसल, धाम में निर्माण का काम चल रहा है जिसके लिए करीब 400 मजदूर लगाए गए हैं. हाल ही में मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित कराया गया है. यही वजह है कि धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद किया गया है.

बद्री-केदार मंदिर समिति मंदिर की सुरक्षा में कोई भी कमी नहीं रखना चाहती है और मंदिर समिति ने गृह मंत्रालय को सुरक्षा को लेकर आईटीबीपी के जवानों को तैनात करने की मांग की थी. मंदिर समिति की ओर से भेजी गई चिट्ठी का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय ने मंदिर की सुरक्षा को सर्वोपरि माना है. इसके साथ ही आईटीबीपी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है. ये जवान पूरे शीतकाल में मंदिर के तीनों द्वार पर ड्यूटी के साथ ही केदारपुरी की रेकी भी करेंगे. आईटीबीपी ने अपना सिस्टम स्थापित कर दिया है. हथियारों से लैस जवान ड्यूटी पर मुस्तैद हैं. आईटीबीपी के साथ पुलिस के बीस जवान भी केदारनाथ धाम में तैनात हैं. 

समिति के अध्यक्ष ने सुरक्षा पर दी यह जिम्मेदारी

बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित कराया गया है और बद्रीनाथ धाम का गृभ गृह पूर्व से ही स्वर्ण मंडित था. सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए कपाट बंद होने से पूर्व प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था. वर्तमान में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहे हैं और वहां पर भारी संख्या में मजदूर रह रहे हैं और लगातार आवाजाही हो रही है. जिसके बाद यहां पर आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत का कहना है कि केदारनाथ में 30 आईटीबीपी के जवान तैनात हैं. पुलिस बल इन जवानों के साथ मिलकर काम कर रहा है. केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा अब आईटीबीपी के जवानों को सौंप दी गई है. ये जवान यहां अप्रैल महीने तक तैनात रहेंगे और केदारनाथ में स्थित हेलीपैड हमेशा एक्टिव मोड में रहेगा.

यह भी पढ़ें-

Lucknow Weather: बढ़ती ठंड को देखते हुए लखनऊ में बदला स्कूलों का समय, जानिए- क्या रहेगा नया टाइम टेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget