एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में वन विभाग कर रहा जापानी तकनीक से भू-स्खलन जोन का ट्रीटमेंट, जानें- क्या है प्लान?

Rudraprayag News: उत्तराखंड में आए दिन भू-स्खलन की घटनाएं सामने आती हैं. इसे देखते हुए वन विभाग आरसीसी पुश्ता बना रहा है ताकि मिट्टी के कटाव को रोका जा सके. इसके लिए दो स्थानों का चयन भी किया गया है.

Rudraprayag Land Treatment: आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील उत्तराखंड (Uttarakhand)  में भूस्खलन को रोकने के लिए जापानी तकनीक से करीब 32 करोड़ की लागत स्थायी ट्रीटमेंट का बनाने का काम किया जा रहा है. इसके लिए मॉडल के तौर पर रुद्रप्रयाग समेत प्रदेश के तीन स्थानों पर काम चल रहा है. एक अनुमान के मुताबिक यह काम डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा. उत्तराखंड फॉरेस्ट रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (Uttarakhand Forest Resource Management Project) के तहत रुद्रप्रयाग वन विभाग (Rudraprayag Forest Deparment)  द्वारा जापान की मदद से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी मरम्मत का काम किया जा रहा है.

पहले चरण में मॉडल के तौर पर जवाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिकों की मदद से प्रभावित क्षेत्र की मरम्मत की जा रही है. यहां चार हेक्टेयर क्षेत्र को भूस्खलन से बचाने का काम किया जा रहा है. जापानी तकनीक के तहत भूस्खलन क्षेत्र में मिट्टी के धंसाव को रोकने को लेकर आरसीसी पुश्ता बनाया जा रहा है. साथ ही पूरे क्षेत्र में शार्टकट के माध्यम से वायरनेट लगाई जा रहा है, जिसके बीच में घास उगाई जाएगी जो मिट्टी के कटाव को रोकने के साथ उसकी परत को मजबूत करेगी. सड़क से लगे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लकड़ी के उपयोग के साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे. 

गढ़वाल-कुमाउं के इन क्षेत्रों का चुनाव
रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में योजना के तहत पहले चरण में स्थायी ट्रीटमेंट के लिए गढ़वाल और कुमाऊ में तीन मॉडल भूस्खलन और भू-धंसाव क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं, जहां पर काम चल रहा है. गढ़वाल में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर नरेंद्रनगर वन प्रभाग के शिवपुरी रेंज में नीर गाड़, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में दक्षिण जखोली रेंज में जवाड़ी और कुमाऊं मंडल में नैनीताल वन प्रभाग में कैंचीधाम के नजदीक पाडुली भूस्खलन जोन की जापानी तकनीक से मरम्मत की जा रही है. उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग मुख्यालय में प्रभागीय कार्यालय के नजदीक ही भूस्खलन क्षेत्र का जापानी तकनीक से ट्रीटमेंट किया जा रहा है. आने वाले समय में अन्य भूस्खलन और भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जापानी तकनीक से मरम्मत की योजना बनाई जाएगी.

ये भी पढे़ं-

UP Politics: BJP के 'MY' फैक्टर के आगे अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल का प्लान फेल, जानिए कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget