एक्सप्लोरर

Rudraprayag: कई गांवों को जोड़ने वाले अलकनंदा नदी के ऊपर बने पुल की हालत जर्जर, हादसे की बढ़ी आशंका

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी के ऊपर बने मोटर पुल की हालत जर्जर हो गई है. इस पुल को बने 50 साल से अधिक समय हो गया है. हालत यह है कि वाहन गुजरने पर पुल हिलने लगता है.

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में अलकनंदा नदी (Alaknanda River) के ऊपर केदारनाथ हाइवे (Kedarnath Highway) पर बना मोटर पुल अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है. वर्ष 1964 में बने पुल की हालत अब जर्जर हो गई है. अगर इस पुल पर एक से अधिक वाहन गुजरते हैं तो यह कांपने लगता है. वर्ष 2013 की आपदा में पुल की बुनियाद हिल चुकी है और बरसात के इस मौसम में पुल की स्थिति और दयनीय हो गई है. यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

कई गांवों को जोड़ता है यह पुल

लगभग 40 मीटर लंबा पुल केदारनाथ सहित रुद्रप्रयाग जनपद की केदारघाटी व अन्य हिस्सों के दर्जनों गांवों को जोड़ता है. वर्षों से रखरखाव न होने के कारण आज पुल जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. इस पुल पर एक साथ एक से अधिक वाहन चलते हैं तो यह कांपने लगता है. साथ ही बारिश होने पर पुल में पानी जमा हो जाता है. एक दिन में इस मोटर पुल से हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन वर्षों से पुल रखरखाव की राह देख रहा है. 16-17 जून 2013 की आपदा में भी पुल को काफी क्षति पहुंची थी. उस दौरान पुल की बुनियाद हिल गई थी और पुल की कुछ मरम्मत की गई थी, लेकिन एक बार फिर स्थिति बदहाल हो गई है.



Rudraprayag: कई गांवों को जोड़ने वाले अलकनंदा नदी के ऊपर बने पुल की हालत जर्जर, हादसे की बढ़ी आशंका

पुल के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं

इन दिनों लगातार बरसात हो रही है. बारिश का पानी भी पुल पर जमा हो रहा है, जबकि अलकनंदा नदी का जल स्तर भी बढ़ता जा रहा है. वाहनों का अधिक दवाब होने के कारण पुल लगातार झुकता जा रहा है. पुल के कई हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता है कि कब कोई दुर्घटना हो जाए. शुरुआती दौर में यह पुल लोक निर्माण विभाग, कुछ समय बाद बीआरओ और फिर एनएच के पास आया. पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए कई वर्ष पहले इसके स्थान पर 100 मीटर लंबा पुल बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आज तक नए पुल के निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है.

जिलाधिकारी ने मामले में लिया है संज्ञान

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की मरम्मत आवश्यक है या फिर इसके स्थान पर नया पुल बनाया जाना जरूरी है. वर्षों पुराना पुल जर्जर है और कभी भी कोई घटना घट सकती है. वहीं मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि पुल काफी पुराना है और पुल की स्थिति जर्जर भी हो गई है. एनएच विभाग को तत्काल पुल का ट्रीटमेंट करने के लिए कहा गया है और इसके स्थान पर जो दूसरा पुल बनना प्रस्तावित है, उसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है.

Kairana News: कनेक्शन काटने से नाराज बिजली विभाग के ऑफिस पहुंचकर युवक ने की तोड़फोड़, अधिकारियों को धमकाया

मयूर दीक्षित ने कहा, ' मैंने ब्रिज की मजबूती जांचने के लिए कहा है. जो दूसरा ब्रिज प्रस्तावित है उसकी डीपीआर जो आगे बनकर गई हुई है, उसको सेंक्शन कराने को कहा है.  उस पर आगे बढ़ने को कहा है. निश्चित ही हम आगे आने वाले समय में कुछ प्रगति लाएंगे.'

ये भी पढ़ें -

Kasganj News: शख्स ने नेत्रहीन युवती को दी धमकी, कहा- 'मुझसे शादी नहीं की, तो जान से मार दूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget