एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में बदमाशों ने शराब की दुकान को बनाया निशाना, ग्रामीणों पर की फायरिंग

Basti Crime News: बस्ती में बीती रात बदमाशों ने एक शराब की दुकान पर धावा बोल दिया. बदमाश दुकान की छत में लगे सीमेंट की शेड को तोड़कर अंदर घुसे थे. पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है.

Robbery in Basti: बस्ती में बदमाशों ने शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान की छत में लगे सीमेंट की शेड को तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान के अंदर रखी 20 पेटी देशी शराब समेत 11 हजार रुपये नकदी पर भी हाथ साफ किया. पुलिस ने चार लुटेरों को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. 

ऐसे नाकाम हुई साजिश 
छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली बाबू गांव में भकरही निवासी करोड़पति देवी का देशी शराब का ठेका है. उन्होंने बताया कि बीती रात 12.30 बजे के करीब दुकान में चोर घुस गए. चोर सीमेंट की शेड तोड़कर दुकान में दाखिल हुए. वे अंदर रखी करीब 5 लाख रुपये की देशी शराब ले जाने के लिए आए थे.

दुकान में रखा पूरा शराब का स्टॉक बगल की छत पर लेकर चले भी गए. जिसमें से 20 पेटी शराब छत से नीचे उतार ली थी. इसी दौरान मुर्गी फार्म पर मौजूद हर्ष सिंह व सेल्समैन सुनील को चोरों की आहट हुई. हाथ में असलहा देख सेल्समैन ने मालिक को सूचना देकर पुलिस को सूचित किया.

चोरों ने काट दी सीसीटीवी की तार
चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे का लीड तोड़कर डीबीआर उठा लिया था. वहीं ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी की. इसी दौरान रात 1.46 बजे के करीब बदमाशों ने ग्रामीणों के ऊपर दो फायर भी किए. लूट की घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी सुभाष मौर्य, चौकी इंचार्ज विक्रमजोत चंद्रकांत पांडे के साथ तीन दर्जन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे.

हाइवे पर पिकअप व पैदल भाग रहे चार लुटेरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल पर मौजूद 4 अन्य बदमाश झाड़ियों के रास्ते होते हुए फरार हो गए. पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है. वहीं एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Accident: सुरंग में वर्टिकल ड्रिलिंग से जगी आस, जानें- अब मजदूरों को निकालने में लगेगा कितना समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget