एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन में लूट के बाद मां-बेटी को बदमाशों ने नीचे फेंका, दोनों की मौत

बेटी को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिये कोटा छोड़ने जा रहे एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली की एक महिला अपनी बेटी व बेटे के साथ ट्रेन से कोटा जा रही थीं। यात्रा के दौरान बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की, इसके बाद मां-बेटी दोनों को चलती ट्रेन से फेंक दिया।

मथुरा, एजेंसी। बेटी का कोचिंग में दाखिला कराने के लिये ट्रेन से दिल्ली से कोटा जा रही महिला को मथुरा में बदमाशों ने लूट-पाट के बाद हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-22634) से धक्का दे दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। रेलवे सुरक्षा बल ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार निजामुद्दीन - त्रिवेंद्रम सेंट्रल सुपर फास्ट एक्सप्रेस के एस-2 कोच में दिल्ली के शाहदरा निवासी दिलीप की पत्नी मीना (55), बेटी मनीषा (21) और बेटा आकाश (23) बर्थ नंबर पर 1, 3 और 4 पर सोए हुए थे। मां-बेटा, मनीषा को कोचिंग के लिए कोटा छोड़ने जा रहे थे।

तड़के करीब पौने चार बजे मीना देवी टायलेट के लिए उठीं। जब वो टायलेट से वापस आईं तो उनकी सीट पर रखे बैग को बदमाश उठा रहे थे। मीना ने बदमाशों से बैग छीनने की कोशिश की। इसी दौरान मनीषा की भी आंख खुल गई और वह भी बैग को बदमाशों से खींचने लगी।

एक बदमाश बैग को लेकर ट्रेन से भागने का प्रयास कर रहा था। इसी खींचातानी में दोनों ट्रेन में गेट के पास पहुंच गईं। बदमाश ने तेजी से झटके के साथ बैग को खींचा और दोनों को गेट से बाहर धक्का दे दिया। वे दोनों ट्रेन से बाहर जा गिरीं और बदमाश उनका कीमती सामान से भरा बैग लेकर कूद गया।

इधर, ट्रेन में हल्ला मचा तो बेटे आकाश की भी आंख खुल गई और उसने लोगों से घटना के बारे में पूछा। जब उसे पता चला कि उसकी मां और बहन को ट्रेन से फेंका गया है तो उसने चेन खींच दी। लेकिन तब तक ट्रेन वृन्दावन रोड स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। यह घटना आझई स्टेशन के निकट घटी थी।

रेलवे सुरक्षा बल कोतवाली प्रभारी चंद्रभान प्रसाद ने बताया, ‘रेलवे स्टाफ को घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर एंबुलेंस भेजी गई, लेकिन तब तक मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। इस मामले में मृतका के पुत्र आकाश की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा लुटेरों की तलाश की जा रही है।

उसने बताया है कि वह अपनी मां के साथ बहन को इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए कोटा छोड़ने जा रहे थे। बदमाश जिस बैग को लेकर भागे हैं, उसमें कैश, मोबाइल फोन और कोचिंग व हॉस्टल की फीस के चेक थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget