एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मैं बहुत ही जिद्दी आदमी हूं...', जयंत चौधरी ने कर दिया साफ नहीं छोड़ेंगे अखिलेश यादव का साथ?

UP News: जंयत चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान कि वह 2024 में वापस आ रहे हैं इस पर भी पलटवार किया है. रालोद नेता ने कहा कि हर नेता चाहता है कि वह विश्वास दिखाए और सभी सीटों पर उसकी पार्टी जीते.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की राजनीति में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर हर दिन कुछ न कुछ खबर आती रहती है. यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा है कि रालोद मुखिया जयंत चौधरी INDIA गठबंधन में भले ही हों लेकिन वह इस समय बीजेपी वाले NDA गठबंधन में अपनी जगह तलाश रहे हैं. इसी दौरान जयंत चौधरी का एक बयान सामने आया है जिसने साफ कर दिया है कि वह समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के साथ हैं.

मैं बहुत जिद्दी आदमी हूं- जयंत चौधरी

रालोद नेता जयंत चौधरी ने यूपी में चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि "जो मुझे समझ नहीं पाए वही इसी बात की चर्चा कर रहे हैं. मैं बहुत जिद्दी आदमी हूं, जब कह देता हूं, मन बना लेता हूं तो बदलता नहीं हूं." इसके साथ ही जंयत चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान कि वह 2024 में वापस आ रहे हैं इस पर भी पलटवार किया है. रालोद नेता ने कहा कि हर नेता चाहता है कि वह विश्वास दिखाए और सभी सीटों पर उसकी पार्टी जीते. पीएम मोदी का बयान भी कुछ ऐसा ही इसलिए इसे अधिक सीरियसली नहीं लेना चाहिए.

INDIA गठबंधन से डरे हुए हैं पीएम मोदी- जयंत चौधरी

इसके अलावा जयंत चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी INDIA गठबंधन को नए-नए नाम दे रहे हैं. इससे साफ पता चल रहा है कि पीएम मोदी डरे हैं, उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन को एक अपना विजन है. माना जा रहा है कि पश्चिमी यूपी कई लोकसभा सीटों पर जयंत चौधरी अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं, इससे पहले जयंत ने अखिलेश यादव के साथ मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में जयंत की पार्टी रालोद ने कई सीटों पर जीत भी दर्ज की थी. 

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget