एक्सप्लोरर

बागपत में जिला पंचायत चुनाव को लेकर RLD और BJP आमने-सामने, एसपी कार्यालय का हुआ घेराव

बागपत जिले में जिला पंचायत चुनाव से पहले RLD के जिला पंचायत सदस्यों पर लगातार दर्ज हो रहे मामलों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल और बीजेपी आमने-सामने होते दिख रहे हैं. RLD कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के विरोध में एसपी कार्यालय का घेराव भी किया.

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में जिला पंचायत चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल और बीजेपी आमने-सामने हैं. पुलिस-प्रशासन पर आरोप लग रहे हैं कि वह बीजेपी के दबाव में आकर RLD और सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर उनका उत्पीड़न करा रहा है.

इसको लेकर बुधवार के दिन राष्ट्रीय लोकदल और सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पर हल्ला बोल दिया. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पर कई घंटे तक धरना दिया और पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाए कि बागपत में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. 

RLD जिला पंचायत सदस्यों पर फर्जी मामले हो रहे दर्ज

पूर्व RLD विधायक वीरपाल राठी का कहना है, 'RLD और सपा समर्थित के जिला पंचायत सदस्यों और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. यह चुनाव RLD और पुलिस-प्रशासन के बीच होकर रह गया है, लेकिन यह चुनाव RLD जीतकर ही रहेगा. यदि पुलिस-प्रशासन ने उत्पीड़न की कार्रवाई बंद न की तो RLD पूरे जिले में चक्का जाम कर देगा.' फिलहाल अधिकारियों ने संबंधित मुकदमों की निष्पक्ष विवेचना का आश्वासन देकर जाम को खुलवा दिया है.

उनका कहना है, 'धरना और घेराव किया गया है, पुलिस और प्रशासन हटधर्मी पर उतर रहा है. पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर रही है. सरकार का पिट्ठू बनकर के काम कर रहे है. चुनाव प्रत्याशी नहीं लड़ रहे बल्कि प्रसाशन और राष्ट्रीय लोकदल के बीच चुनाव है.'

वीरपाल ने सीएम योगी को दिया चैलेंज

वीरपाल ने सीएम योगी को चैलेंज करते हुए कहा है, 'मैं ये कहना चाहता हूं कि चीफ मिनिस्टर भी यहां आकर के बैठ जाए और आमने सामने चुनाव लड़े तो भी हम चुनाव नही हारेंगे. वह कितनी भी ताकत झोंक ले, मुकदमें लगा ले, यहां पर तमाम प्रत्याशी जेल जाने को तैयार बैठे हैं, झूठे मुकदमे को जनपद ने कभी स्वीकार नहीं किया और आज भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं. हमारे उम्मीदवारों में इतना दम है कि वो बोल रहे हैं मकान टूट जाये 100 मुकदमे हो जाये लेकिन हम अपनी वोट राष्ट्रीय लोकदल के पक्ष में डालेंगे. आज प्रशासन को चेताने का काम था. 11 बजे से 3 बजे तक हमारा धरना चला और चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगला कदम कोई सरकार या प्रशासन उठाता है तो पूरे जिले का चक्का जाम करेंगे लेकिन इस चुनाव को जीत कर दिखाएंगे.'

जिला पंचायत सदस्य पर बनाया जा रहा प्रेशर

RLD के जिलाध्यक्ष डॉक्टर जगपाल सिंह तेवतिया का कहना है कि जब से जिला पंचायत चुनाव की घोषणा हुई है, तभी से जो RLD के समर्थक जिला पंचायत सदस्य है, उन पर शासन झूठे मुकदमे दर्ज कर दबाव डालकर बीजेपी को वोट देने का दबाव डाल रहा है. जब हर तीसरे रोज झूठा मुकदमा होता है तो उस मुकदमे को निरस्त कराने के लिए हम सब लोग पुलिस कार्यालय पर आए हुए हैं. आश्वासन मिला है जो भी मुकदमे दर्ज हुए हैं उनकी पहले जांच होगी और बाद में कार्रवाई होगी. वह सभी मुकदमे खत्म होंगे. जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव नहीं डाला जाएगा.

मामलों की होगी जांच

एडीएम बागपत अमित कुमार का कहना है, 'इनकी मांग थी कि कुछ अविधिक कार्रवाई हो रही है लेकिन हम लोगों ने आश्वासन दिया है कोई अविधिक कार्य नहीं होगा, लेकिन कोई एप्लिकेशन देगा तो उसकी जांच होगी. जांच के बाद जो नियमानुसार कार्रवाई होगी वो कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा- उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार से बीजेपी को क्या मिली सीख? जानें सीएम योगी ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget