एक्सप्लोरर

Price Hike of Vegetables: सेब से भी महंगा हुआ टमाटर, 15 दिन में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचे

Price Hike in Vegetables: बारिश के चलते एकाएक सब्जियों के दाम बढ़ गये हैं. आलू, प्याज और टमाटर ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है.

Vegetable Price Rise in UP: सब्जियों की कीमतों में लगातार वृद्धि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के चलते हो रही है. क्योंकि लगातार बारिश की वजह से सब्जियां खेतों में ही खराब हो गई थी. सब्जी व्यपारियों का कहना है कि, फ़िलहाल दामों में कमी की कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है. पिछले दिनों लगातार बारिश के चलते सब्जियों का उत्पादन प्रभावित हुआ है. बता दें कि, प्याज, टमाटर और परवल समेत अन्य तमाम सब्ज़ियों के दाम इन दिनों बढ़े हुए हैं.

आसमान पर चढ़े सब्जियों के भाव 

आपको बता दें कि, सर्दियों में 20 रुपये के भाव मिलने वाला टमाटर इन दिनों मंडियों में 80 रुपये से 100 रुपये किलो के भाव बिक रहा है, 15 दिन पहले तक सभी सब्जियों के दाम कम चल रहे थे, लेकिन अब टमाटर, आलू, प्याज, मटर से लेकर अधिकांश सब्जियां महंगी हो गई हैं. पांच रुपये से लेकर 30 रुपये प्रतिकिलो तक का भाव बढ़ गया है. 

एक नजर में फल के भाव

सेब, 60 से 80 रुपए प्रति किलो

संतरा, 160 से 200 रुपए प्रति किलो

अनानास, 50 से 70 रुपए प्रति किलो

लीची, 140, पपीता 50, अंगूर 250

जामुन 50 से 80 रुपये प्रति किलो, नाशपाती, 40, मौसमी- 80, केला- 50 से 60 (केले के दाम रुपये प्रति दर्जन)

सब्जियों के दाम (रुपये प्रति किलो में)

सब्जी, 15 दिन पहले दाम, अब

आलू- 12 से 16,   14 से 18

भिंड़ी- 20,    30

प्याज- 30,   40

मटर- 60 से 100

बैंगन- 15,   30

अदरक- 60,  100

लहसुन- 90 से 100, 120 से 140

नींबू-  80,   50 से 60

बारिश के चलते बढ़े दाम 

जब इस पर सब्जी व्यापारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, सब्जी की कीमतों में बढ़ोतरी पिछले दिनों लगातार बारिश की वजह से हुई है. उन्होंने बताया कि बारिश के ज़्यादा होने की वजह से सब्जियां खेतों में ही खराब हो गई. साथ ही उन्होंने कहा कि नई सब्जी आने में अभी कम से कम एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है. वहीं, मंडी में सब्जी खरीदने आए सैय्यद इजहार अहमद पिछले एक सप्ताह के अंदर सब्जियों के दाम 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए हैं. पहले जो भी सब्जी हम लोग 20 का लेते 40- 50 का मिल रहा है. बजट पर बहुत असर पड़ रहा है. महंगाई हम लोगों को बहुत परेशान कर रही है.

सादिया खातून नाम के एक अन्य स्थानीय महिला ने बताया कि, पहले के मुकाबले रेट काफी बढ़ गया है. आम आदमी के लिए सब्जी खरीदना बहुत मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि, घर का खर्चा चलाने में अब उन्हें काफ़ी समस्या हो रही है. वहीं, कुछ दुकानदार ये भी कह रहे हैं कि, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण ही लगातार सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: क्या यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? जानें- CM फेस को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget