एक्सप्लोरर

अयोध्या: सीता रसोई की खुदाई के दौरान सिलबट्टा, खंडित मूर्तियां मिलीं, मंदिर परिसर में ही सुरक्षित रखा गया

अयोध्या में मंदिर निर्माण की बुनियाद की खुदाई के दौरान कई अवशेष मिले हैं. इस दौरान रसोई से जुड़ा सिलबट्टा, तमाम वस्तुएं मिली हैं.

अयोध्या: अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. राम मंदिर निर्माण के लिए नींव की खुदाई का काम पूरा हो चुका है. 40 फीट गहरी 2.77 एकड़ भूमि को खोदकर मिट्टी हटाई जा चुकी है, अब लेवलिंग का काम शुरू किया जा चुका है. लेकिन इन सब में सबसे खास बात यह है कि राम मंदिर निर्माण के लिए नींव खुदाई के दौरान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कई महत्वपूर्ण प्राचीन धार्मिक खंडित मूर्ति, मंदिर के अवशेष, स्तंभ, सीता रसोई से संबंधित सिलबट्टा, आटा और रोटी बनाने वाला बेलन, चकिया मिली है.

खुदाई के दौरान मिला प्राचीन खंडित मूर्तियां, सिलबट्टा

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के व्यवस्थापक श्री प्रकाश गुप्ता का कहना है कि, राम मंदिर निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान 20 फीट तक कई प्राचीन अवशेष प्राप्त हुए इससे पूर्व भी प्राचीन शिलाएं निकल चुकी हैं. कुछ खंडित मूर्तियां भी मिली हैं. प्राचीन मंदिर से संबंधित पत्थर के अवशेष प्राप्त हुए हैं. सीता रसोई से खुदाई के दौरान रसोई से संबंधित सिलबट्टा भी मिला है, चौका बेलना भी प्राप्त हुआ है. इसके अलावा मानस भवन की ओर खुदाई के दौरान अति प्राचीन भगवान श्री राम के चरण पादुका भी मिला है. इन सभी अवशेषों को राम जन्मभूमि परिसर में ही संरक्षित कर दिया गया है. राम मंदिर के निर्माण के बाद मंदिर में ही म्यूजियम बनाकर इन प्राचीन धरोहर को रखा जाएगा जिसको श्रद्धालु रामलला के दर्शन के बाद इन प्राचीन धार्मिक अवशेषों का दर्शन कर सकेंगे.

परिसर में ही सुरक्षित करके रखा गया

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि, सीता रसोई जब थी परिसर में खुदाई के दरिमयां पत्थर का सिलबट्टा मिला है, रसोई में पत्थर के लगे हुए वस्तुएं, प्राचीन लकड़ी की चरण पादुका टूटी हुई प्रतिमा है, प्राचीन पत्थर खुदाई में प्राप्त हुए हैं. खुदाई लगभग 20 फीट मलबा हटाने के दरमियान मिली है, जिन्हें राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षित करके रखा गया है. खुदाई में तमाम प्राचीन वस्तुएं मिली हैं. हालांकि वस्तुएं टूटी फूटी हालत में हैं, खुदाई का काम पूरा हो चुका है, बुनियाद भरने की शुरुआत जल्द ही होगी. होली के पश्चात बुनियाद की भराई का काम शुरू होगा.

ये भी पढ़ें.

शामली: रास्ते पर भरे पानी से गांववाले हुए परेशान, सरकार को दे डाली पलायन की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget