एक्सप्लोरर

कानपुर में मौत के आंकड़े छिपाने का खेल, कोरोना की दूसरी लहर में 500 मौतों का रिकॉर्ड अभी भी गायब!

कानपुर में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तांडव किया था. इस दौरान कई मौतें हुई थी. लेकिन यहां आंकड़ों को छिपाने का खेल चलता रहा.

Corona death Data missing in Kanpur Hospital: कोरोना की दूसरी लहर में मौतों के बढ़ते ग्राफ का दौर हर कोई देख चुका है. इन मौतों का डेट ऑडिट किया जा रहा है. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हैलट अस्पताल में हुई मौतों का डेट ऑडिट पूरा कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है. लेकिन शहर और आसपास के जिलों में निजी अस्पतालों में हुई मौतों का रिकॉर्ड अभी तक मेडिकल कॉलेज को नहीं भेजा गया है. सूत्रों की मानें तो करीब 500 से ज्यादा मौतों का रिकॉर्ड अभी भी गायब है. 

मौत के आंकड़ों के छिपाने का किया गया काम

कोरोना की दूसरी लहर में मौतों के आंकड़ों को छुपाने का काम जमकर किया गया. जब हमने मौतों की आंकड़े बाजी को लेकर दस्तावेज जिम्मेदारों के सामने रखे तो परत दर परत खुलती चली गई. अब एक बार फिर से यह बात सामने आई है की दूसरी लहर में मेडिकल कॉलेज में डेथ ऑडिट पूरा कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है. लेकिन शहर और आसपास के जिलों में निजी अस्पतालों में हुई मौतों का रिकॉर्ड अभी तक मेडिकल कॉलेज को नहीं भेजा गया है. 

500 मौतों का नहीं मिला रिकॉर्ड

सूत्रों की माने तो ये मौतें, करीब 500 के आसपास बताई जाती हैं. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को कोरोना से मौतों का डेथ ऑडिट का जिम्मा बीते साल दिया गया है. पहली लहर की डेथ ऑडिट पूरी हो चुकी है लेकिन दूसरी लहर में मौतों की संख्या सबसे ज्यादा रही. दूसरी लहर के खत्म हुए दो महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक नर्सिंग होम संचालकों ने मेडिकल कॉलेज को मौतों का रिकॉर्ड नहीं उपलब्ध कराया है. इनमें शहर समेत कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव और फर्रुखबाद के निजी अस्पतालों में 500 के आसपास मौतों का रिकॉर्ड नहीं दिया गया.

बर्रा इलाके की संगीता डेथ सर्टिफिकेट के लिए भटक रही हैं 

अब आपको बर्रा इलाके में रहने वाली संगीता के बारे में बताते हैं. इनके पति संजय श्रीवास्तव की मौत दो महीने पहले हैलट अस्पताल में हुई थी. संगीता हैलट के लगातार चक्कर काट रही है लेकिन सीएमओ को पत्र लिखने के बावजूद आज तक उन्हें अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया गया. 

जबकि, मेडिकल कॉलेज में पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर आरबी कमल के समय दो नोटिस सभी को दी गईं थी. एक महीने बाद भी नर्सिंग होम संचालक ना तो कोई जवाब दे रहे हैं और ना ही मौतों का रिकॉर्ड दे रहे हैं. कुछ नए रिकॉर्ड ना होने की भी बात कही है, इसलिए अब डेथ ऑडिट टीम के प्रस्ताव पर प्राचार्य प्रोफ़सर संजय काला ने सभी जिलों के सीएमओ को पत्र भेजकर कोरोना से मौतों का रिकॉर्ड भिजवाने को कहा है. 

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand: विधानसभा सत्र की तैयारियां जोरों पर, अबतक विधायकों द्वारा भेजे गये 593 प्रश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget