एक्सप्लोरर

Bollywood BreakUps: क्यूँ Ranbir Kapoor और Katrina Kaif ने किया 6 साल तक प्यार लेकिन फिर भी कम रहा एतबार

एक समय था जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे। दोनों का रिश्ता कई सालों तक चला। दोनों के ब्रेकअप की कई सारी वजह खबरों में आई, लेकिन इस बारे में कैटरीना या रणबीर ने कभी भी मीडिया से कुछ नहीं कहा।

नई दिल्ली, प्रीति अत्री। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का जब ब्रेकअप हुआ तब, ये खबर हर अखबार की हेडलाइन बनी हुई थी। एक समय था जब उनके इश्क़ के क़िस्से हर ज़ुबाँ पर थे, उनकी तस्वीरें सभी दिलों में थीं। फ़िल्मी पर्दे पर नया इतिहास रचा जा रहा था। युवाओं का एक पूरा दौर उनसे प्रभावित था, प्रेरित था। जब दोनों अलग हुए, तो दिल सिर्फ़ दो नहीं टूटे बल्कि करोड़ों टूटे क्यूँकि पता था अब वो ना दिखेंगे फिर साथ। फ़िल्मों ने भी रीकोर्ड बनाने बंद कर दिए। आख़िर ऐसा क्यूँ हुआ उन दोनों की प्रेम कहानी में या अक्सर ऐसा क्यूँ हो जाया करता है ऐसा आइए जानते हैं। बात आज रणबीर कपूर और कटरीना कैफ़ की होगी, उनके साथ आने और फिर बहुत दूर जाने की होगी। Bollywood BreakUps: क्यूँ Ranbir Kapoor और Katrina Kaif ने किया 6 साल तक प्यार लेकिन फिर भी कम रहा एतबार वहीं हर जगह रणबीर-कैटरीना के जुदा होने की अलग-अलग वजह सामने भी आई। कुछ लोगों का मानना था कि दोनों के अलग होने के पीछे कैटरीना के एक्स सलमान खान है तो कुछ खबरें ऐसी भी आईं कि कणबीर का परिवार कैटरीना को अपनी बहू नहीं बनाना चाहता। यह भी पढ़ेंः Abram को पानी पीता देख Juhi Chawala को क्यों आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर खींच रही हैं Shahrukh के कान ये तो हर कोई जानता है कि, रणबीर-कैटरीना की लव स्टोरी साल 2009 में आई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के सेट पर शुरू हुई थी। हालांकि उस समय रणबीर, दीपिका को और कैटरीना सलमान को डेट कर रही थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग के वक्त दोनों ने काफी समय एक-दूसरे के साथ बिताया और वहीं से शुरु हई रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की अजब प्रेम की गजब कहानी। इसके बाद दोनों का रिश्ता 6 सालों तक चला। इतना ही नहीं दोनों एक साथ लिव इन रिलेशन में भी रह चुके हैं। लेकिन बावजूद इसके दोनों के इस प्यार के रिश्ते ने 2016 में दम तोड़ दिया। Bollywood BreakUps: क्यूँ Ranbir Kapoor और Katrina Kaif ने किया 6 साल तक प्यार लेकिन फिर भी कम रहा एतबार खबरों की माने तो कैटरीना और रणबीर के बीच काफी समय तक सबकुछ सही चल रहा था लेकिन लेकिन जब रणबीर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ यानि दीपिका के साथ 'तमाशा' की शूटिंग कर रहे थे तो एक बार फिर दीपिका-रणबीर की नजदीकियों की खबरें मीडिया में फैलने लगी और दोनों की ये नजदीकियां कैटरीना को भी खलने लगीं। माना जाता है कि रणबीर की जिन्दगी में दीपिका की वापसी ने कैटरीना की लाइफ में खलबली मचा दी। दीपिका पादुकोण रणबीर से ब्रेकअप के बाद भी उन्हें अपना अच्छा दोस्त मानती रहीं और यही बात कैटरीना को हमेशा खलती रही। Bollywood BreakUps: क्यूँ Ranbir Kapoor और Katrina Kaif ने किया 6 साल तक प्यार लेकिन फिर भी कम रहा एतबार रणबीर-कैटरीना के ब्रेकअप के पीछे फैमिली ड्रामे की भी कमी नहीं है। खबरें थीं कि रणबीर के पापा ऋषि कपूर कैटरीना कैफ अपनी बहू के रूप में पसंद नहीं थी। जिसकी वजह से बाप-बेटे के रिश्तें में भी दरार आ रही थी। इतना ही नहीं रणबीर अपना घर छोड़ कर कैटरीना के साथ लिव इन में शिफ्ट हो गए थे। Bollywood BreakUps: क्यूँ Ranbir Kapoor और Katrina Kaif ने किया 6 साल तक प्यार लेकिन फिर भी कम रहा एतबार दोनों के ब्रेकअप को तीन साल हो चुके हैं और कटरीना भी रणबीर के साथ हुए ब्रेकअप के गम को पूरी तरह भुला चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड के सांवरियां यानि रणबीर कपूर भी इन दिनों महेंश भट्ट की लाडली के साथ इश्क का गिटार बजा रहे हैं। यह भी पढ़ेंः Salman Khan की फिल्म 'राधे' के लिए Tiger shroff दे रहे हैं Disha को ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget