एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की जमीनी हकीकत, बाहर से आए लोगों को नहीं मिल रहा है राशन

ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कई लोगों को राशन नहीं मिल रहा है. इसकी वजह बताई जा रही है कि कई ऐसे लोग हैं, जो बाहर से यहां आकर अपना काम धंधा कर रहे हैं. हालांकि अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द हम उन्हें राशन देंगे.

ग्रेटर नोएडा: कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन दिये जाने का ऐलान किया, ताकि इस महामारी में कोई भूखा न रहे. लेकिन क्या गरीबों को राशन मिल रहा या नहीं. इसकी पडताल के लिए एबीपी गंगा की टीम ग्रेटर नोएडा के तुसियाना गांव पहुंची और वहां राशन के लिए लाइन में लगे लोगों से बात भी की. 

बाहर से आए हुये लोगों को नहीं मिल रहा है राशन

एबीपी गंगा ने ग्रेटर नोएडा के तुसियाना गांव पहुंचकर वहां पर राशन के लिए लाइन में लोगों से बात कर ये जानने की कोशिश की कि, उन्हें राशन मिल रहा है या नहीं, अगर राशन मिल रहा है तो कितना मिल रहा है तो लाभार्थियों ने बताया कि, उन्हें पर यूनिट 5 किलो राशन मिल रहा है, लेकिन जो बाहर से आए हुए लोग हैं, उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है और वह लाइनों में लगने के बाद निराश होकर घर चले जा रहे हैं.

राशन डीलर ने दी सफाई

इस मामले को लेकर जब हमने राशन डीलर से बात की तो उनका कहना था कि ऊपर से ही दिक्कत आ रही है, कि जो बाहरी लोगों का राशन कार्ड है वह यहां मशीन एक्सेप्ट नहीं कर रही है. जिसकी वजह से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है. इसकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से की है, जिसके बाद यह कहा गया है कि 13 तारीख को वह बाहर से आए हुए लोगों को राशन वितरित कर सकते हैं.

नोएडा में काफी संख्या में हैं प्रवासी मजदूर

आपको बता दें कि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भारी तादाद में प्रवासी मजदूर हैं, जो बाहर से आकर यहां पर काम कर रहे हैं. ऐसे में अगर उन्हें राशन मिलने में देरी होगी तो कहीं ना कहीं उनके सामने रोटी का संकट जरूर खड़ा होगा. साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका आरोप है कि, वह इस योजना के पात्र हैं लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल रहा है और ना ही उनके नाम को लिस्ट में शामिल किया जा रहा है.

जिला पूर्ति अधिकारी के बयान

जब इस मामले को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा से बात की तो उनका कहना है कि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ जिले में 2,04000 लाभार्थी उठा रहे हैं. लगातार लाभार्थियों को लिस्ट में शामिल किया जा रहा है, लेकिन आवेदन आने के बाद उनकी जांच कमेटी पात्रों का सत्यापन करती है और जो लोग वास्तविक में इस योजना के पात्र हैं उन्हीं को इस योजना में शामिल किया जा रहा है.

उनका कहना था योजना में उन्हीं लोगों को शामिल किया जा सकता है, जिनके परिवार की आय 2 लाख है और जिनका मकान पक्का नहीं है. इसके अलावा घर में कोई गाड़ी घोड़ा ना हो, उन्हीं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा. हालांकि जब हमारी टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी से यह कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आरोप लगा रहे हैं कि, वह इस योजना के पात्र हैं, लेकिन उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो उन्होंने कहा कि वह आवेदन करें अगर उन्हें कोई शिकायत है या कोई दिक्कत है तो उनसे मिलकर बता सकते है, उनकी शिकायत का तत्काल निवारण किया जायेगा. 

ये भी पढ़ें.

फर्रुखाबाद: तालाब में मिली लापता बीएससी छात्र की लाश, परिवार में मचा कोहराम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget