एक्सप्लोरर

सगी मां निकली सौदेबाज, गोद लिए मां-बाप की गुहार- मेरी बेटी मुझे दिला दो

मैनपुरी में सगी मां अपने बेटी की सौदेबाजी कर रही है। जहां बेटी की गोद लिए मां-बाप दर्द से गुहार लगा रहे हैं कि मेरी बेटी मुझे दिला दो। आखिर पूरा माजरा क्या है। इस रिपोर्ट में पढ़ें

मैनपुरी, एबीपी गंगा। यूपी के मैनपुरी से बेटी की सौदेबादी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा, आप सोच में पड़ जाएंगे कि भला किसी की सगी मां ऐसा कैसे कर सकती है? यूपी के मैनपुरी के खिदरपुर के रहने वाले एक दंपत्ति के तीन बेटियां थीं। इस परिवार की आर्थिक हालत खस्ता थी, जिस वजह से तीनों बेटियों के पालन-पोषण में भी समस्या हो रही थी। लिहाज इस परिवार से इस बात की खोज करना शुरू कर दिया कि उनकी तीन बेटियों में से किसी को कोई गोद ले ले।

दिल्ली के रहने वाले प्रोफेसर दंपत्ति ने उनकी तीन में से बीच वाली बेटी को गोद ले लिया। 21 मई, 2019 को मैनपुरी निबंध कार्यालय में गोदनामा रजिस्टर्ड हो गया और दिल्ली के दंपत्ति दीया को लेकर दिल्ली चले गए, लेकिन जिस बच्ची को मां ने कोख से जन्म दिया था। अब वही मां-बाप अपनी बेटी का सौदा कर रहे हैं। सऊदी में बात नहीं बनी, तो बेटी को लेकर फरार हो गए और अब दिल्ली के प्रोफेसर दंपत्ति मैनपुरी में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। वह गुहार लगा रहे हैं कि मेरी बेटी मुझे दिला दो।

दीया को ऐसे लिया था गोद

दिल्ली के प्रोफेसर दंपत्ति मैनपुरी के गांव कुसमा खेड़ा के निवासी हैं। वह दिल्ली में कुंदन नगर में रहते हैं। दंपत्ति की शादी 2004 में हुई थी, लेकिन 15 साल में कोई संतान की प्राप्ति नहीं हुई। फिर उन्होंने फैसला लिया कि क्यों ना किसी बच्चे को गोद ले लिया जाए। मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के खिदरपुर निवासी संजय सिंह की छह वर्षीय बेटी दीया और वैष्णवी को उन्होंने 21 मई, 2019 को गोद ले लिया। दीया के मां-बाप ने इसका रजिस्टर्ड गोदनामा निबंध कार्यालय मैनपुरी में कराया। प्रदीप व उनकी पत्नी प्रोफेसर बंदना दीया को लेकर दिल्ली चले गए और उसका एक अच्छे स्कूल में दाखिला करा दिया।

सगी मां निकली सौदेबाज, गोद लिए मां-बाप की गुहार- मेरी बेटी मुझे दिला दो

जन्म देने वाली मां-बाप करने लगे हैं बेटी का सौदा

मैनपुरी के खिदरपुर निवासी संजय सिंह ने पहले तो अपनी बेटी दिल्ली के प्रोफेसर दंपत्ति को दे दी, लेकिन 4 महीने बाद उन्होंने दिल्ली के प्रोफेसर दंपत्ति को फोन कर बच्ची को देखने की इच्छा जाहिर की। आखिरकार कोख से जन्म देने वाली मां का दर्द सुन दिल्ली के प्रोफेसर दंपत्ति बेटी को लेकर मैनपुरी आ गए, लेकिन उनको नहीं पता था कि जिस मां ने कोख से जन्म दिया है। उस मां की इच्छाएं बढ़ चुकी हैं। उन्होंने दंपत्ति से 10 लाख रुपये की मांग की। जब दिल्ली के दंपत्ति ने 10 लाख देने से इनकार कर दिया, तो कोख से जन्म देने वाली मां ने दीया को दिल्ली के दंपत्ति को देने से भी इनकार कर दिया और बेटी को लेकर फरार हो गए। अब दिल्ली के प्रोफेसर वंदना चौहान मैनपुरी पुलिस के चक्कर लगा रही हैं कि कोई मुझे मेरी बेटी को दिला दें।

क्या कहते हैं दिल्ली की दंपत्ति

दिल्ली की प्रोफेसर वंदना चौहान का कहना है, 'इन्होंने हंसी-खुशी से अपनी बेटी को मुझे गोद दे दिया था और बाकायदा निबंध कार्यालय मैनपुरी में इसका रजिस्ट्रेशन हुआ है। दीया के जन्म देने वाली मां ने दिया से मिलने की इच्छा जाहिर की, तो दिल्ली से मैनपुरी दीया को मिलवाने के लिए वह आ गई। अब दीया को लेकर वह फरार हो गई है। मुझे धमकी दे रही है और 10 लाख रुपये की मांग कर रही है। मैं चाहती हूं कि मुझे मेरी बच्ची दी जाए, क्योंकि उसकी पढ़ाई लिखाई में भी दिक्कतें आ रही है और उससे मेरा अटैचमेंट हो गया है, लेकिन मेरी कोई अभी सुन नहीं रहा है ना ही पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:

मिर्जापुर: जोरदार बारिश में धराशायी हुआ कच्चा मकान, पति-पत्नी और बेटे की मौत जलती चिता से पुलिस ने निकाल लिया प्रेमिका का शव और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को HC से बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को HC से बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget