एक्सप्लोरर

जानें, क्यों अपने ही विधायक पर बिफर पड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर में मंच से युवाओं को रोजगार देने की मांग पर अपने ही विधायक फतेह बहादुर सिंह पर फूटा सीएम योगी का गुस्‍सा। इस बार उनके गुस्‍से का शिकार कोई और नहीं, बल्कि प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र और कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह बने।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को एक बार फिर गुस्‍सा आया। चुनाव के पहले उन्‍होंने बूथ कार्यकर्ताओं के सम्‍मेलन में गुस्‍सा जाहिर करते हुए कहा था कि कार्यकर्ता ही हैं या भाड़े पर आए हैं। हाल ही में एक बार फिर वैसा ही तेवर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दिखाया, लेकिन इस बार उनके गुस्‍से का शिकार कोई और नहीं बल्कि प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र और कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह बने। फतेह बहादुर सिंह मायावती सरकार में उनके खास और कैबिनेट मंत्री रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब सीएम योगी का गुस्‍सा सार्वजनिक मंच पर जग जाहिर हुआ है। इससे पहले भी वे कई मंच से अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तेवर दिखा चुके हैं

अपने ही विधायक पर बिफरे योगी 

गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज में भाजपा की ओर से मंगलवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मंच से अपने युवाओं को रोजगार देने का आहवान किया। इसपर सीएम योगी आदित्‍यनाथ नाराज हो गए। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंच संभाला, तो वे अपने ही मंत्रिमंडल के कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह के ऊपर बिफर पड़े।

नाराज योगी क्या बोले 

उन्‍होंने कहा, 'गोरखपुर में ये जीत स्‍वाभाविक रूप से हुई है, यहां का जो अभूतपूर्व विकास 2016 से प्रारम्‍भ हुआ है। 2017 में भाजपा नेतृत्‍व की प्रदेश में सरकार बनने के बाद उसे जो नई गति दी गई, उस गति का परिणाम हम सबके सामने है। आज गोरखपुर में मुझे ये देखकर ताज्‍जुब हो रहा है कि कैम्पियरगंज के विधायक कहते है कि रोजगार चाहिए। फर्टिलाइजर क्‍या रोजगार का साधन नहीं है। पिपराइच में चीनी मिल क्‍या रोजगार और नौकरी का साधन नहीं है। एम्‍स में जो नौकरियां आएंगी वो क्‍या रोजगार और नौकरी के साधन नहीं है। ये बुद्धि की कमी और विवेक का अभाव है। मुझे लगता है जब व्‍यक्ति बुद्धि और विवेक का प्रयोग नहीं करता है। वो इस प्रकार की बातों को करके अनावश्‍यक रूप से अपनी उपलब्धियों पर पानी फेरने का काम करता है।'

इस समारोह में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पांच विधानसभा के 5-5 बूथ और कार्यकर्ताओं को सम्‍मानित किया। इस अवसर पर पांचों विधानसभा के विधायक भी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान सभी विधायकों को भी मंच से संबोधन का अवसर मिला। सीएम योगी आदित्‍यनाथ के बगल में बैठे गोरखपुर के कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने जैसे ही मंच संभाला। उन्‍होंने सीएम योगी आदित्‍यनाथ से युवाओं को रोजगार देने का आह्वान किया। उन्‍होंने अपने पिता पूर्व मुख्‍यमंत्री स्‍व. वीर बहादुर सिंह के कार्यकाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि 1986 के बाद से यहां का विकास रुका हुआ है। युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। उनसे युवाओं को रोजगार की उम्‍मीद है। इसके बाद सीएम योगी जैसे ही मंच पर संबोधन देने के लिए आए उनका गुस्‍सा फतेह बहादुर सिंह पर उतर गया।

कभी मायावती के खास थे फतेह बहादुर सिंह

फतेह बहादुर सिंह दूसरी बार भाजपा के टिकट पर कैम्पियरगंज से विधायक चुने गए हैं। इसके पहले वे एनसीपी के टिकट पर विधायक बने थे। मायावती की सरकार में वे उनके खासमखास कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। अब सुन लेते हैं कि कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मंच से अपने संबोधन में क्‍या कहा था, जिस पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ को इतना गुस्‍सा आ गया। फतेह बहादुर सिंह ने मंच पर अपने संबोधन में कहा कि योगी आदित्‍यनाथ यूपी के मुख्‍यमंत्री हैं। वे इस मंच के माध्‍यम से उनसे आह्वान करना चाहते हैं कि यहां के युवाओं को रोजगार और सम्‍मान मिले।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget