एक्सप्लोरर

मथुरा-यमुना सिटी के बीच बनेगी राया हेरिटेज सिटी, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Noida News:किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी. परियोजना के लिए आवश्यक 200 एकड़ भूमि में से 137 एकड़ भूमि के लिए किसानों की सहमति पहले ही प्राप्त की जा चुकी है.

UP News: मथुरा और यमुना सिटी के बीच प्रस्तावित राया हेरिटेज सिटी परियोजना को अब जल्द ही नया जीवन मिलने वाला है. इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के तेजी से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यमुना प्राधिकरण अब मथुरा में अपना स्थायी कार्यालय खोलने जा रहा है. यह कार्यालय मंगलवार को ब्रज विकास परिषद क्षेत्र स्थित गीता शोध संस्थान की दूसरी मंजिल पर कार्यशील होगा.

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा. इस पहल के साथ ही किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी. परियोजना के लिए आवश्यक 200 एकड़ भूमि में से 137 एकड़ भूमि के लिए किसानों की सहमति पहले ही प्राप्त की जा चुकी है.

1200 करोड़ से अधिक की है योजना

करीब 1220 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा चुकी है. इसमें कुल 12 गांव शामिल होंगे. प्राधिकरण जुलाई माह में इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) भी जारी करने जा रहा है.

भारतीय संस्कृति की दिखेगी झलक

राया हेरिटेज सिटी को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और कला का केंद्र बनाने की परिकल्पना की गई है. इस परियोजना में हाट बाजार, लाइट एंड साउंड शो, आश्रम, घाट, हस्तशिल्प बाजार, झील, मथुरा कला एवं संस्कृति केंद्र, योगा सेंटर, मेडिटेशन हॉल, धर्मशाला और चिकित्सालय जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.यह परियोजना न केवल ब्रज क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगी.

यहां बता दें कि प्राधिकरण लगातार जो भी योजना लॉन्च कर रहा है उसमे भारतीय संस्कृति और सभ्यता को ध्यान में रखते हुए कर रहा है. इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा में कई पार्क अलग-अलग थीम पर बनाए गए और बनाए जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ लोगों को सहुलियत और मनोरंजन मिले बल्कि अपनी सभ्यता से रूबरू होने का मौका मिले. मथुरा पूरी दुनिया में भारतीय सभ्यता का प्रमुख केंद्र है और राय हैरिटेज के माध्यम से उसी को प्रस्तुत किया जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि लोगो को ये काफी पसंद आएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget