एक्सप्लोरर

सांसद रवि किशन ने रेल मंत्री से की गोरखपुर के लिए सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की डिमांड, इन सुविधाओं को बढ़ाने की मांग रखी

UP News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने पूर्वांचल में रेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर रेलगाड़ियों के संचालन और सुविधाओं को बढ़ाने की मांग रखी है.

Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने पूर्वांचल क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों के संचालन और सुविधाओं के विस्तार की मांग की है. उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रस्तावों को प्रस्तुत किया, जिनमें सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन, दैनिक ट्रेनों की संख्या में वृद्धि और रेलवे अस्पताल के उन्नयन जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं.

रवि किशन ने इन मांगों को रेलवे मंत्री के समक्ष रखते हुए पूर्वांचल क्षेत्र की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यदि इन प्रस्तावों को स्वीकार किया जाता है, तो न केवल यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

रवि किशन ने रेलवे मंत्री से की प्रमुख मांगें
गोरखपुर सांसद रवि किशन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गोरखपुर से पाटलिपुत्र, गया होते हुए टाटानगर तक एक नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग की गई है, जिससे यात्रियों को सीधा और सुगम आवागमन मिल सके. इसके साथ ही गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन का विस्तार गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक करने का प्रस्ताव दिया गया है.

उन्होंने गोरखपुर-पुणे ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मांग की है. वर्तमान में सप्ताह में एक बार चलने वाली इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मांग की गई है ताकि महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके. इसके साथ ही उन्होंनें अयोध्या होते हुए गोरखपुर से नई दिल्ली तक एक नई शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग रखी है.

रवि किशन द्वारा रेल मंत्री से कि निम्नलिखित ट्रेनों के संचालन की मांग 

  • गोरखपुर-देहरादून ट्रेन को प्रतिदिन करने की मांग: यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन प्रतिदिन करने का आग्रह किया गया है.
  • गोरखपुर से पुरी तक नई सुपरफास्ट ट्रेन: तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए गोरखपुर से पुरी तक एक नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग की गई है.
  • ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज का दर्जा: इस अस्पताल को उच्चीकृत करके मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.
  • गोरखपुर से नई दिल्ली तक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोरखपुर से नई दिल्ली तक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन संचालित करने की मांग की गई है.
  • अयोध्या से गोरखपुर होते हुए पाटलिपुत्र तक वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन: इस रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया गया है.
  • गोरखपुर से प्रयागराज वाया अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन: इस नए रूट पर हाई स्पीड ट्रेन की मांग की गई है.
  • अरुणाचल एक्सप्रेस को राजधानी एक्सप्रेस में बदलने की मांग: दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) से नाहरलागुन (अरुणाचल प्रदेश) के बीच चलने वाली अरुणाचल एक्सप्रेस को राजधानी एक्सप्रेस में परिवर्तित करने का आग्रह किया गया है.
  • गोरखपुर से अयोध्या होते हुए नई दिल्ली तक शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन: इस रूट पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की मांग की गई है.
  • राम-जानकी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन: अयोध्या से गोरखपुर होते हुए सीतामढ़ी (बिहार) तक एक नई ट्रेन चलाने की मांग की गई है.
  • ड्राई पोर्ट की स्थापना: गोरखपुर जनपद में एक ड्राई पोर्ट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.
  • रेलवे भर्ती प्रक्रिया को तेज करने की मांग: समूह-ग और समूह-घ के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का आग्रह किया गया है.
  • गोरखपुर में मेमू ट्रेन का लोको शेड: गोरखपुर में मेमू ट्रेन का लोको शेड स्थापित करने की मांग की गई है.
  • गोरखपुर-कैंट स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करना: गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, डेमू ट्रेन और इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन शुरू करने की मांग की गई है.
  • गोरखपुर रेलवे स्टेशन से कैंट स्टेशन तक लिंक रोड का निर्माण: रेलवे लाइन के समानांतर एक लिंक रोड और पुलिया के निर्माण की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बोलेरो-बस की भीषण टक्कर, महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget