एक्सप्लोरर

बस्ती में दारोगा ने की कोटेदार की पिटाई, दुकानदारों ने राशन वितरण किया ठप..पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

बस्ती में राशन कोटेदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मामले ने तूल उस वक्त पकड़ा जब एक दारोगा ने राशन कोटेदार की पिटाई कर दी

बस्ती, एबीपी गंगा। इस लॉकडाउन में कुछ पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना की जंग में शामिल लोगों पर भी वो लाठी बरसा रहे हैं। ऐसे ही एक कोटेदार को दारोगा ने बिना कारण के है बुरी तरह पीट दिया। कोटेदार की पिटाई से क्षुब्ध जिले भर के दुकानदारों ने राशन वितरण कार्य ठप कर जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिलेभर के कोटेदार अपनी दुकान बंद कर ई-पास मशीन लेकर डीएसओ कार्यालय पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन कर नगर बाजार के उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष विनोद भाई ने कहा कि रफीउद्दीन ग्राम पंचायत सुअरहा ब्लाक कुदरहा के निवासी हैं और कोटेदार भी हैं। पांच मई को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए बस्ती आ रहे थे। ई-पास मशीन की बैटरी भी खराब थी। नगर बाजार में पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को सारी जानकारी दी गई, बावजूद इसके उप निरीक्षक चंद्रकांत पांडेय ने कोटेदार को पीट दिया। रफीउद्दीन ने भी डीएसओ कार्यालय को घटना की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि पुलिस का यही रवैया रहा तो राशन वितरण करना संभव नहीं है। कोटेदारों की बात सुने बिना पुलिस ने कई कोटेदार के वाहन सीज कर चालान कर दिया। दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हो। कोटेदारों ने पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर व जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने बताया कि प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कोटेदारों से कहा गया है कि राशन वितरण करें और उठान सुनिश्चित करें। शारीरिक दूरी का ख्याल रखकर नारेबाजी की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget