एक्सप्लोरर

गोरखपुरः नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप, पीड़ित परिजनों की पुलिस ने नहीं की सुनवाई, आरोपी फरार

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करने में ढिलाई बरती जिसके चलते वह फरार हो गया.

गोरखपुर, एबीपी गंगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में शिक्षा के मंदिर में मर्यादा को तार-तार करने का मामला सामने आया है. यहां पर ग्रामीण क्षेत्र के स्‍कूल के प्रबंधक ने न सिर्फ 15 साल की छात्रा के साथ रेप किया बल्कि उसका अश्‍लील वीडियो बनाकर उसे एक माह तक ब्‍लैकमेल करता रहा. पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि प्रबंधक मामले में हीला-हवाली के बीच फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने और उच्‍चाधिकारियों को मामला संज्ञान में नहीं देने की वजह से थाना प्रभारी को थानेदारी गंवानी पड़ी है.

दरअसल, गोला थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा 15 वर्षीय छात्रा कक्षा सातवीं में पढ़ती है. आरोप है कि आरएम पब्लिक स्‍कूल के प्रबंधक हरेन्‍द्र यादव ने 30 जुलाई को छात्रा को पहले घर से स्‍कूल बुलाया और वहां पर उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं उसने छात्रा का अश्‍लील वीडियो बनाने के बाद उसे ब्‍लैकमेल करने लगा. छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों ने दी. जब परिजन थाने पर गए, तो वहां से उन्‍हें भगा दिया गया. 20-22 दिन तक इधर-उधर गुहार लगाने के बाद पीड़िता पिता के साथ उच्‍चाधिकारियों से मिलने पहुंची. एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाप्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया.

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन, मामला 25 दिन पुराना होने की वजह से आरोपी को फरार होने का मौका मिल गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. वहीं, आरोपी हरेन्‍द्र ने पीड़िता को डराया कि उसके परिजनों को रेप के बारे में पता चलेगा तो वो उसे मार देंगे. आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाया कि वो उसके शहर के घर पर रहकर पढ़े. साथ ही लोगों से कह दे कि पिता के डांटने पर वो घर से भाग गई है. पीड़िता और उसके पिता ने बताया कि लड़की के पिता के विरोध करने पर आरोपी वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा.

इसके बाद पीड़िता ने पिता के साथ शहर में उच्‍चाधिकारियों से मिलकर आपबीती बताई. उसके बाद हड़कंप मच गया. पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी एक स्‍थानीय पत्रकार का भाई है. यही वजह है कि पुलिस उसे प्रश्रय दे रही है. उसके खिलाफ मुकदमा नहीं लिख रही थी. उसके बाद वो उच्‍चाधिकारियों से मिली. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उसका मुकदमा लिखा गया. सीओ गोला श्‍यामदेव ने बताया कि स्‍कूल के प्रबंधक द्वारा 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है. उन्‍होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः

ISI के हनीट्रैप में फंसा था गोरखपुर का शख्स, कई अहम इलाकों की कर रहा था रेकी गोरखपुर के सुमेर सागर तालाब से अवैध कब्जा हटाने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने अर्जी की ख़ारिज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget